22.2 C
Dehradun
Saturday, September 5, 2026


spot_img

आज से शुरू हो गई केदारनाथ के लिए हवाई सेवा, ऐसे मिलेगी टिकट

केदारनाथ धाम के लिए आज शुक्रवार से हेली सेवा शुरू कर दी गई है. हेली सेवा को संचालित करने के लिए डीजीसीए की अनुमति मिल गई है. उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसके बाद हेली सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी गई. लेकि केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को कोरोना प्रोटोकॉल के सभी नियमों का सख्ती से पालन करना होगा.

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वाति भदौरिया ने बताया कि केदारनाथ के लिए गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी हेलीपैड से एक अक्तूबर से हेली सेवा का संचालन शुरू हो रहा है. इसके लिए तीनों हेलीपैड पर सभी तैयारियां कर ली गई हैं. उन्होंने आगे कहा कि, हेली सेवा से केदारनाथ जाने वाले सभी यात्रियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा.

इससे पहले डीजीसीए की टीम ने सभी हैलीपैड्स का निरीक्षण किया. डीजीसीए की अनुमति मिलने पर हवाई सेवा शुरू की गई. उन्होंने बताया कि सारा काम पूरा कर लिया गया है. इसलिए ऑनलाइन बुकिंग सेवा भी शुरू कर दी गई है. यात्री किराया पहले से ही तय है. हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग https://heliservices.uk.gov.in वेबसाइट पर की जा रही है.

वहीं पूरे मामले पर देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन ने बताया कि हेली सेवा से केदारनाथ के दर्शन करने वाले यात्रियों को भी पंजीकरण कर ई-पास जारी किए जाएंगे. जिलाधिकारी को निर्देश दिए गए कि किसी यात्री के न पहुंचने पर अन्य पंजीकृत यात्रियों को पास जारी किए जाएं.

तो अगर आप हेली सेवा से केदारनाथ जाना चाहते हैं तो ये है किराया

हेलीपैड किराया
गुप्तकाशी से केदारनाथ 7750
फाटा से केदारनाथ 4720
सिरसी से केदारनाथ 4680

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...