15.6 C
Dehradun
Tuesday, March 3, 2026


spot_img

सीएम धामी पहुंचे केदारनाथ धाम, पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा

रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज केदारनाथ नाथ धाम पहुंचे। हेली पेड पर देवस्थानम बोर्ड,  जिला प्रशासन‌ सहित तीर्थ पुरोहितों ने उनकी अगवानी की तथा स्वागत किया गया।

हैलीपेड से मुख्यमंत्री श्री केदारनाथ मंदिर दर्शन को पहुंचे जहां उन्होंने सोशियल डिस्टेसिंग  का पालन करते हुए बाबा केदारनाथ भगवान के दर्शन किये। उनकी ओर से मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने रुद्राभिषेक का पाठ किया। देश एवं प्रदेश के  खुसहाली  की मंगलकामना की। देवस्थानम बोर्ड द्वारा उन्हें श्री केदारनाथ  भगवान का प्रसाद एवं रूद्राक्ष माला भेंट की।

मुख्यमंत्री आदि गुरु शंकराचार्य जी के समाधि स्थल गये और वहां समाधि स्थल पुनर्निर्माण  कार्य का निरीक्षण किया। आदि गुरु शंकराचार्य जी की मूर्ति को‌ हेलीकॉप्टर से कुछ दिनों‌ पूर्व‌ श्री केदारनाथ धाम पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री ने संपूर्ण केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों  का मौके पर अवलोकन भी किया। उन्होंने पुनर्निर्माण में लगे अधिकारियों, इंजीनियरों,मजदूरो के साथ ही श्रृद्धालुओं से भी बातचीत की।

इस अवसर पर उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के  सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी मनुज गोयल, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल उपजिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह देवस्थानम बोर्ड के मंदिर प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रबंधक अरविंद शुक्ला, प्रदीप सेमवाल भी मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ड्रैगन के सिस्टम फेल, भारत का सुदर्शन पास, वायु सेना खरीदेगी पांच नए एस-400...

0
नई दिल्ली:भारत अपनी हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए रूस से पांच नए S-400 स्क्वाड्रन खरीदेगा। वैश्विक स्तर पर चीनी वायु रक्षा प्रणालियों के...

पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की तनाव पर चर्चा; नेतन्याहू बोले- समर्थन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात पर जॉर्डन, बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से फोन पर बातचीत...

सरकार ने पेश की नई ईवी ड्राइव टेक्नोलॉजी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा

0
नई दिल्ली: सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी पेश की है, जिसका मकसद ईवी के जरूरी पार्ट्स की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना...

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा-असली हमले अभी बाकी

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी पलटवार...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को उत्तराखंड आएंगे, हरिद्वार में अर्धकुंभ की...

0
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी सात मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...