28 C
Dehradun
Friday, July 3, 2026


spot_img

उत्तराखंड: महिला ने फंदे से लटककर दी जान, मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

रुद्रपुर: उत्तराखंड में जितनी तेजी से अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है उतनी ही तेजी से आए दिन आत्महत्याओं का भी ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। कुछ ऐसा ही ताजा मामला सामने आया है रुद्रपुर से जहां एक महिला ने खुदकुशी कर ली है

जी हां अज्ञात कारणों के चलते प्रीत विहार रुद्रपुर निवासी महिला ने स्टोर रूम में जाकर फंदे से लटककर जान दे दी। इसका पता चलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। प्रीत विहार, बराड़ कालोनी, फेस दो निवासी अबरार हुसैन की गांधी पार्क में फर्नीचर की दुकान है। सोमवार दोपहर वह खाना खाकर दुकान में चला गया। जबकि 35 वर्षीय पत्नी यासमीन और तीन पुत्र खाना खाकर सो गए थे। बताया जा रहा है कि शाम को जब बच्चों की नींद खुली तो मां गायब थी। इस पर उन्होंने घर के साथ ही आसपास मां यासमीन की खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली।

सूचना पर अबरार हुसैन भी घर पहुंचा और पत्नी यासमीन की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक इस दौरान स्टोर रूम का दरवाजा अबरार को बंद मिला। इस पर उसने स्टोर रूम का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो अंदर से बंद मिला। जिसके बाद उसने दरवाजा तोड़ दिया, जहां पर उसकी पत्नी यासमीन लटकी हुई थी। सूचना पर एसआई जितेंद्र खत्री पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली, साथ ही शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव मंगलवार को स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बताया कि मृतका के पास से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फ्रांस में निवेश और बैंकिंग सहयोग पर की चर्चा

0
नई दिल्ली। फ्रासं के दौरे पर गई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज पेरिस में बीएनपी पारिबास समूह के कॉर्पोरेट और संस्थागत बैंकिंग के...

भारत और जापान ने रणनीतिक तेल भण्‍डार बढाने और समुद्री परिवहन सुगम बनाने के...

0
नई दिल्ली। भारत और जापान ने एशिया में रणनीतिक तेल भण्‍डार को बढाने और समुद्री परिवहन सुगम बनाने के लिए ऊर्जा साझेदारी की घोषणा...

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के तीन युद्धपोत सिंगापुर पहुंचे

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के जहाज उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति कल सिंगापुर के चांगी नौसेना अड्डे पर पहुंचे। रक्षा मंत्रालय ने...

भारत के विकास की गति और जापान की विशेषज्ञता के साथ मिलने पर पूरी...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत-जापान संबंध बहुत विशेष हैं और आर्थिक साझेदारी की सफलता के कई शानदार उदाहरण मौजूद...

यूजेवीएन निदेशक मंडल की बैठक आयोजित, वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी, प्रमुख...

0
देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन एवं अध्यक्ष यूजेवीएन लिमिटेड आनंदवर्धन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्रबंध निदेशक...