24.2 C
Dehradun
Thursday, July 2, 2026


spot_img

उत्तराखंड STF और कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 किलोग्राम अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

किच्छा: उत्तराखंड में बढ़ रहे नशे के अवैध कारोबार पर रोकथाम लगाने के लिए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा प्रदेश स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है,इसी क्रम में एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा भी लगातार अवैध नशे के कारोबार में लिए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

एसटीएफ सीओ डॉ पूर्णिमा गर्ग द्वारा निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया,जो पिछले तीन महीनों से नशे के इस बडे़ नेटवर्क पर कार्य कर रही थी जिसमें मंगलवार को एसटीएफ एवं किच्छा कोतवाली पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए नई गल्ला मंडी के गेट से ड्रग्स तस्कर सतनाम सिंह एवं अमोलक मल्होत्रा उर्फ गोलू को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से 7.5 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।

अफीम तस्कर सतनाम सिंह एवं अमोलक मल्होत्रा ने पुलिस पूछताछ मे बताया कि ये अफीम झारखंड से लाकर उत्तराखंड में थोडी थोडी मात्रा में सप्लाई की जाती थी,और पूर्व में कई बार झारखंड से अफीम की बडी खेप लाकर उत्तराखंड मे छोटे तस्करों को सप्लाई कर चुके है।

पुलिस टीम ने सतनाम सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गांव सिरसा फार्म चौकी थाना बहेडी़ बरेली एवं अमोलक मल्होत्रा उर्फ गोलू पुत्र हरिराम मल्होत्रा निवासी वार्ड नं 12 आवास विकास किच्छा को 7.5 किलोग्राम अफीम, 41000 रूपये नगद, तीन मोबाइल फोन एवं वाहन संख्या यूके 06 एएक्स 5580 बरामद की।वहीं अफीम तस्कर सतनाम सिंह एवं अमोलक मल्होत्रा से पुलिस एवं एसटीएफ द्वारा पूछताछ की जा रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विकसित भारत जी राम जी अधिनियम देशभर में लागू; केंद्र सरकार ने योजना के...

0
नई दिल्ली। विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन-ग्रामीण-वी.बी जी राम जी गारंटी अधिनियम 2025 आज से पूरे देश में लागू हो गया है।...

सरकार ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की दो...

0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे को नेल्सन मंडेला मार्ग, वसंत कुंज से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-एन.एच-148एई के लिए 6 लेन...

सरकार ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक बढ़ाया

0
नई दिल्ली। सरकार ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक के लिए बढा दिया है। मंत्रिमण्‍डल की नियुक्‍ति समिति ने...

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित

0
देहरादून। नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित ‘‘पांचवें डॉक्टर ऑफ द ईयर’’ सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए...

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान ने बुधवार की रात ठीक 8ः00 बजे जिला कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से...