28.8 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड : यहां ढाई साल के बच्चे को घर के आंगन से उठा ले गया गुलदार, मचा कोहराम

नैनीताल : उत्तराखंड में लगातार गुलदार का आतंक जारी है, वही नैनीताल के समीपवर्ती चोपड़ा गांव में गुलदार ढाई साल के बच्चे को घर के आंगन से उठा ले गया। घटना कल देर शाम की बताई जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। हालांकि अभी ग्रामीणों और वन विभाग के द्वारा खोजबीन की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बच्चा देर शाम कमरे से निकलकर घर के आंगन में आया ही था कि अचानक घात लगाये बैठे गुलदार ने बच्चे को अपना शिकार बना लिया। परिजन और ग्रामीण अभी भी बच्चे की खोजबीन में जुटे हुए हैं, लेकिन बच्चे का अभी तक भी कोई पता नहीं चल सका है। गुलदार के आतंक के बाद ग्रामीणों में वन विभाग और प्रशासन के खिलाफ भी भारी आक्रोश है।

आपको बता दें कि पहले भी उत्तराखंड से लगातार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। आंगन से बच्चों को गुलदार उठा कर ले गया और अपना निवाला बनाया. हाल ही में पिता के साथ चारपाई में बैठे 4 साल के बच्चे को गुलदार उठाकर ले गया था। वहीं एक बार फिर से ऐसा ही मामला सामने आया है। इससे इलाके में दहशत फैल गई है। लोगों का सरकार के खिलाफ गुस्सा फूट रहा है। लोगों ने वन विभाग और शासन से गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ने और उनको गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...