37 C
Dehradun
Friday, June 19, 2026


spot_img

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिर उत्तराखंड दौरा, अगले महीने पहुँचेंगे केदारनाथ धाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 05 नवंबर को दीपावली के ठीक अगले दिन केदारनाथ धाम पहुंच रहे है. पीएम यहाँ आदि गुरु शंकराचार्य जी की समाधि स्थल पर लगने वाली विशाल प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की पुष्टि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने की है. 5 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केदारनाथ धाम आयेंगे, धाम में बाबा केदार के दर्शन के बाद पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेने के साथ प्रधानमंत्री कुछ लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हो सकते है. प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है की पहले प्रधानमंत्री मोदी की एक जनसभा का कार्यक्रम भी बनाया जा रहा था. लेकिन अब केवल 05 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी के केदारनाथ धाम आने का कार्यक्रम फाइनल हुआ है.

इससे पूर्व प्रधानमंत्री मोदी बीते 7 अक्टूबर को भी ऋषिकेश आए थे. उस समय भी पीएम के केदारनाथ दौरे के क़यास लगाए जा रहे थे. गौरतलब है की बाबा केदार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशेष आस्था है और 06 नवंबर को शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो रहे है. जिससे ठीक एक दिन पहले 05 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदार के दर पर होंगे.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

तेल शोधन संयंत्र पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ उच्च क्षमता पर काम...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि सभी तेल शोधन संयंत्र पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ उच्च क्षमता पर काम कर रहे...

21 जून को कोलकाता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रविवार 21 जून को कोलकाता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले कल कोलकाता...

केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री ने की नीट-यूजी पुन: परीक्षा की तैयारियों से जुड़ी उच्‍च स्‍तरीय...

0
नई दिल्ली। केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने रविवार को होने वाली नीट-यूजी पुन: परीक्षा की तैयारियों के आकलन के लिए उच्‍च स्‍तरीय समीक्षा...

वीवाटेक-2026 सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नवाचार और प्रौद्योगिकी का वैश्विक केंद्र...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आज वीवाटेक-2026 सम्‍मेलन में भारत को नवाचार और प्रौद्योगिकी का वैश्विक केंद्र बताया।...

बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में राज्य संपत्ति विभाग ने बागेश्वर में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह...