24.3 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

उत्तराखंड के लिए बुरी ख़बर, आतंकियों से लड़ते हुए दो जवान शहीद

देहरादून: उत्तराखंड के लिए बुरी खबर है। उत्तराखंड के दो वीर सपूत भारत मां की रक्षा करते हुए शहीद हो गए हैं। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के दो वीर जवान राइफलमैन योगंबर सिंह और राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी पुंछ के मेंढर सेक्टर में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हो गए।

राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी टिहरी जिले की नरेंद्र नगर तहसील के रहने वाले हैं जबकि राइफलमैन योगंबर सिंह चमोली जिले की पोखरी तहसील के निवासी हैं। सैन्य प्रवक्ता द्वारा जानकारी दी गई है कि गुरुवार शाम से पुंछ जिले के मेंढर में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन के दौरान भारी गोलीबारी हुई। राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और राइफलमैन योगंबर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। बता दें कि बीते हफ्ते में विपिन सिंह और सुनीत सैनी भी शहीद हुए थे। उत्तराखंड दोनों ही जवानों के जाने का गम भूला नहीं था कि दो अन्य जवानों की शहादत की खबर सामने आ गई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...