26.9 C
Dehradun
Wednesday, July 1, 2026


spot_img

उत्तराखंड : 10 साल के बच्चे के साथ पानी की टंकी पर चढ़े कर्मचारी, जाने पूरा मामला

ऋषिकेश : ऋषिकेश में गीता भवन स्वर्गाश्रम की ओर से संचालित औषधालय के कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। इससे गुस्साए 11 कर्मचारी आश्रम परिसर में बने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए। इससे अफरा तफरी मच गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची और कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की गई। वहीं बता दें कि एक व्यक्ति अपने 10 साल के बेटे को लेकर टंकी पर चढ़ गया।

आपको बता दें कि गीता भवन औषधि निर्माणशाला को यहां से सिडकुल हरिद्वार शिफ्ट कर दिया गया है। इससे यहां काम करने वाले 32 कर्मचारियों को निकाल दिया गया था। पिछले दो सालों से कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच इस बात को लेकर विवाद हो रहा है। कर्मचारी नाराज हैं। शुक्रवार को 11 कर्मचारी यहां एक ओवरहेड वाटर टैंक पर चढ़ गए। एक शख्स अपने 10 साल के बेटे को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया।

वहीं सूचना पाकर मौके पर लक्ष्मण झूला पुलिस पहुंची और साथ ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने टंकी पर चढ़े कर्मचारियों से नीचे उतरने की अपील की लेकिन कर्मचारी मांगे पूरी न होने तक किसी भी हालत में नीचे उतरने को राजी नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने इससे प्रशासन को भी अवगत कराया। स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रबंधन के साथ वार्ता करने की कोशिश कर रहे हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा तीर्थ में विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों से की बातचीत

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों से बातचीत की। चर्चा दो प्रमुख विषयों पर...

अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान, तीर्थ यात्रियों के ठहरने के...

0
नई दिल्ली।  वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के साथ 55 हजार तीर्थ यात्रियों के ठहरने के लिए व्यापक...

VB-G RAM G अधिनियम, कल से पूरे ग्रामीण भारत में होगा लागू

0
नई दिल्ली। विकसित भारत – गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) – वीबी जी-राम-जी अधिनियम, 2025 कल से पूरे ग्रामीण भारत में लागू हो...

मंत्री का नगर पालिका में छापा, गायब मिले कई अधिकारी व कर्मचारी

0
उधमसिंहनगर। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जसपुर नगर पालिका परिषद में छापा मारा। छापे के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जबकि...

ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और भू-माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम देते...