24 C
Dehradun
Monday, July 14, 2025

लांस नायक संतोष पैन्यूली के नाम से होगा निवाल गांव का हाईस्कूल: गणेश जोशी

देहरादून: राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आईएमए के पास सड़क दुर्घटना में मारे गए लांस नायक संतोष पैन्यूली को दून अस्पताल में श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मंत्री ने लांस नायक के गांव स्थित राजकीय हाईस्कूल निवाल गांव का नाम रखने तथा गांव में लांस नायक की याद में एक द्वार बनाने की घोषणा की है।

प्रेमनगर क्षेत्र के आईएमए और पण्डितवाड़ी पुलिस चौकी के बीच 30 अक्टूबर की रात सड़क हादसे में लेह लद्दाख में तैनात लांस नायक संतोष प्रसाद पैन्यूली की मौत हो गई थी। संतोष अपनी छुट्टी काटने के बाद ड्यूटी पर वापसी के लिए आईएसबीटी में टिकट बुक कराने जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें संतोष और उनके मौसेरे भाई अभिषेक भट्ट की मौत हो गई थी। आज दून अस्पताल में सैनिक सम्मान के साथ लांस नायक संतोष पैन्यूली को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने संतोष के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लांस नायक के पिता भागवत प्रसाद, माता भागेश्वरी देवी और भाई कैलाश पैन्यूली को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधवाया।

कहा कि लांस नायक के मृत्यु के बाद औपचारिकताओं में हर संभव मदद कराएंगे। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने लांस नायक संतोष पैन्यूली के नाम पर उनके गांव के स्कूल राजकीय हाईस्कूल निवाल गांव का नाम लांस नायक के नाम रखने तथा गांव में लांस नायक के सम्मान में एक द्वार बनाने की घोषणा की है। इस मौके सैनिक कल्याण अधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles

सीएम ने पीएम से की भेंट, राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखण्ड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर...

सभी विभाग अपने विभागीय कार्यों का आउटपुट इंडिकेटर तैयार करेंः मुख्य सचिव

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सभी सचिवों के साथ सचिव स्तर की समीक्षा बैठक आयोजित करते हुए संबंधित विभागों को विभिन्न मुद्दों के...

भारत की न्याय व्यवस्था सिर्फ देश की सीमाओं तक सीमित नहीं: जस्टिस सूर्यकांत

0
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि भारत की न्याय व्यवस्था सिर्फ देश की सीमाओं तक सीमित नहीं है। देश...

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की वापसी 15 जुलाई को

0
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की धरती पर वापसी तय हो गई है। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार...

7 जुलाई से लापता त्रिपुरा की छात्रा स्नेहा देबनाथ की लाश यमुना में मिली

0
दिल्ली। महरौली थाना क्षेत्र स्थित पर्यावरण कॉम्प्लेक्स से सात जुलाई को लापता हुई 24 वर्षीय युवती स्नेहा देबनाथ की लाश बरामद हुई है। त्रिपुरा...