27.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

पर्यटकों के लिए बंद हुई विश्व प्रशिद्ध फूलों की घाटी, इस साल इतने सैलानियों ने किया दीदार

चमोली: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई है। रविवार को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अधिकारी व कर्मचारियों ने घाटी में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। घांघरिया में रह रहे पार्क प्रशासन के कर्मचारी भी निचले क्षेत्रों में आ गए हैं। अब घाटी के दीदार के लिए सैलानियों को अगले साल तक का इंतजार करना पड़ेगा।

प्रतिवर्ष फूलों की घाटी एक जून को खोली जाती है, लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण एक जुलाई को देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए फूलों की घाटी खोली गई थी। घाटी में इस वर्ष 9404 पर्यटक पहुंचे।

जुलाई व अगस्त माह में भारी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक घाटी में फूलों के दीदार के लिए पहुंचे। वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण के कारण 932 पर्यटक घाटी में पहुंचे थे। फूलों की घाटी के रेंजर बृजमोहन भारती ने बताया कि रविवार को फूलों की घाटी को बंद कर दिया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...