22.4 C
Dehradun
Thursday, July 9, 2026


spot_img

देहरादून: ड्यूटी पर जाने से एक दिन पहले फौजी की मौत, डंपर ने कुचला

देहरादून: ड्यूटी पर जाने से एक दिन पहले ही फौजी की मौत हो गई। देहरादून के पंडितवाड़ी क्षेत्र में हुए हादसे में फौजी की अपने रिश्तेदार के साथ मौत हो गई थी। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे में डंपर चालक को भी चोट आई हैं। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पंडितवाड़ी में रविवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया था। डंपर इतना तेज था कि सवारों को कुचलने के बाद जिस पेड़ से टकराया वह पेड़ भी टूट गया। दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

मृतकों की पहचान संतोष प्रसाद पुत्र भगवती प्रसाद निवासी निवाल गांव, पोस्ट ऑफिस थाती, घनसाली और अभिषेक भट्ट पुत्र ललिता प्रसाद भट्ट निवासी डुंडा उत्तरकाशी के रूप में हुई। दोनों प्रेमनगर किसी काम से गए थे। वहां से बल्लूपुर की ओर लौटते हुए उनकी बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मारी थी।

इंस्पेक्टर कैंट एश्वर्य पाल ने बताया कि संतोष गढ़वाल राइफल में बतौर फौजी तैनात थे। उनकी ड्यूटी वर्तमान में लद्दाख में थी। रविवार को उन्हें देहरादून से लद्दाख के लिए रवाना होना था। जिसके साथ वह बाइक पर थे वह उनका रिश्तेदार बताया जा रहा है।

हादसे में डंपर चालक भी घायल हो गया था। उसे बमुश्किल डंपर के केबिन से बाहर निकाला गया। उसके दोनों पैरों और सिर पर चोट है। चालक का नाम संजय निवासी हरबंसवाला, बढ़ापुर, बिजनौर है। उसका इलाज चल रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे। हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलिया की मंत्री...

विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में भारत का स्थान बरकरार

0
नई दिल्ली।  अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष- आई.एम.एफ के चालू वर्ष में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर के अनुमान के साथ भारत, विश्व की सबसे तेजी...

इसरो ने गगनयान मिशन के लिए मुख्य पैराशूट का सफल परीक्षण किया

0
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने मध्य प्रदेश के श्योपुर में गगनयान मिशन के लिए एकीकृत मुख्य पैराशूट एयरड्रॉप परीक्षण-आईएमएटी सफलतापूर्वक पूरा...

बदरीनाथ मंदिर चंदा चोरी में बोले सीएम धामी, गौ हत्या व मां बाप हत्या...

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी होने के मामले में बड़ा बयान दिया है। हरिद्वार में एक धार्मिक कार्यक्रम...

बदरीनाथ धाम चढ़ावे की धनराशि हेराफेरी मामले में बीकेटीसी कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
चमोली। बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की धनराशि में हेराफेरी मामले में  बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल...