19.4 C
Dehradun
Friday, May 1, 2026


spot_img

धनतेरस आज, तिगुने लाभ के लिए इस योग में करें खरीदारी, यहां देखें शुभ मुहूर्त

धनतेरस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी यानि आज मंगलवार को मनाया जाएगा. आज के दिन सोने-चांदी के अलावा बर्तन खरीदने की परंपरा हैं. इस दिन भगवान धनवंतरि की पूजा के अलावा मां लक्ष्मी और कुबेर की भी पूजा की जाती है. आज के दिन खरीदारी करने के लिए शुभ मुहूर्त का खास ध्यान रखें. हालांकि धनतेरस की खरीदारी के लिए आज कई शुभ योग बन रहे हैं जिनमें खरीदारी करना फलदायी रहेगा. त्रिपुष्कर योग में खरीदारी करने से तीन गुना अधिक शुभ फल प्राप्त होता है.

त्रिपुष्कर योग में जो भी कार्य किए जाते हैं, उसका तिगुना फल मिलता है. त्रिपुष्कर योग में सोना-चांदी खरीदने के अलावा निवेश के लिए भी अच्छा मौका है. त्रिपुष्कर योग मंगलवार और द्वादशी तिथि के संयोग से बनता है. द्वादशी तिथि 1 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 21 मिनट से और 2 नवंबर सुबह 11:30 तक रहेगी. इसलिए इस योग का लाभ आज सुबह 11 बजकर 30 मिनट तक मिलेगा.

धनतेरस पर आज ‘लाभ अमृत योग’ का भी निर्माण हो रहा है जो सुबह 10.30 से दोपहर के 1.30 बजे तक रहेगा. लाभ अमृत योग में भी खरीदारी करना बेहद शुभ माना गया है.इसके अलावा, दोपहर में 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक और शाम 7.30 बजे से रात के 9 बजे के बीच भी खरीदारी करने का शुभ समय है.

पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर धनवंतरि और कुबेर की पूजा का भी विधान है. 2 नवंबर को प्रदोष काल शाम 5 बजकर 37 मिनट से रात 8 बजकर 11 मिनट तक का है. वहीं वृषभ काल शाम 6.18 मिनट से रात 8.14 मिनट तक रहेगा. धनतेरस पर पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6.18 मिनट से रात 8.14 मिनट तक रहेगा.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

स्वामित्व योजना से वित्तीय पूंजी बने गांवों के घर, मिला 1679 करोड़ का कर्ज

0
नई दिल्ली। गांवों में आबादी क्षेत्र का भू-अभिलेख न होने के कारण गांवों के घर विवादों का कारण तो बनते थे, लेकिन वित्तीय दृष्टिकोण...

मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के लिए उत्तर पूर्वी क्षेत्र में...

0
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के लिए उत्तर पूर्वी क्षेत्र में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग...

‘2029 तक 50000 करोड़ रुपये के पार पहुंच जाएगा डिफेंस एक्सपोर्ट’, बोले रक्षा सचिव...

0
नई दिल्ली। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने गुरुवार को भरोसा जताया कि भारत 2029 तक 50,000 करोड़ रुपये के रक्षा निर्यात के लक्ष्य...

रेप सर्वाइवर प्रेगनेंट महिलाओं को मिल सकती है राहत, अबॉर्शन की समय सीमा खत्म...

0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर महिला की प्रजनन स्वायत्ता और इच्छा को महत्व देने पर जोर दिया है। कोर्ट ने कहा...

अवैध निर्माण और अनियमित कॉलोनियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रेरा और प्राधिकरणों के...

0
देहरादून। राज्य में निर्माण गतिविधियों को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार...