36.5 C
Dehradun
Monday, June 29, 2026


spot_img

उत्तराखंड में यहां कॉलोनी में घुसा गुलदार, लोगों में मचा हड़कंप, पहुचीं वन विभाग की टीम

ऋषिकेश: ऋषिकेश की आवास विकास कालोनी में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने वहां गुलदार को भागते हुए देखा। लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां हड़कंप की स्थिति बन गई। गुलदार को देखते ही लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। टीम मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

ऋषिकेश रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सुबह 6.30 बजे आवास विकास के शिवा एनक्लेव गली नंबर तीन में गुलदार घुस गया। गुलदार एक गौशाला में बंधी गायों को अपना निवाला बनाने जा रहा था। लेकिन गुलदार को देख गायों में भगदड़ मच गई, तभी गौपालक मौके पर पहुंच गया।

गौपालक के शोर मचाने पर गुलदार एक खाली प्लाट की ओर दौड़ा। यहां एक दूधिया ने गुलदार को देखा। दूधिया के चिल्लाने पर गुलदार पास ही स्थित स्टर्डिया फैक्टरी की ओर भाग निकला। वन विभाग की टीम गुलदार की खोज में जुटी है।

यह क्षेत्र पहले से ही गुलदार प्रभावित है। यहां कुछ महीने पहले भी वन विभाग ने यहां पिजरा लगाकर एक गुलदार और एक शावक को पिंजरे में कैद किया था। अब भी प्रभावित क्षेत्र में गुलदार को ट्रेस करने के लिए पिंजरा लगाया गया है। वहीं, वन विभाग की टीम की ओर से आस-पास क्षेत्र में लोगों को भी सावधान रहने के लिए कहा गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राष्‍ट्र निर्माण में जन भागीदारी की शक्ति, भारत की सबसे बडी मजबूती : प्रधानमंत्री...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि राष्‍ट्र निर्माण में जन भागीदारी की शक्ति, भारत की सबसे बडी मजबूती है। श्री मोदी...

गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में पीएम फैमिली केयर ट्रैकर की पायलट परियोजना...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर में पीएम फैमिली केयर ट्रैकर की पायलट परियोजना का शुभारंभ किया। यह एकीकृत...

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने देश को स्वस्थ और नशामुक्त बनाने का किया आह्वान

0
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत देश को स्वस्थ और नशामुक्त बनाने का आह्वान किया है। श्री राधाकृष्णन...

एचआरडीए द्वारा नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण

0
हरिद्वार:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में एचआरडीए द्वारा 3 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स...

उत्तराखंड का युवा प्रदेश और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार: CM

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड का...