20.4 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

Blog: उत्तराखंड में युवा नेतृत्व ने बदल डाला सरकारी वर्क कल्चर

गिरिजा शंकर जोशी। कभी कभी युवा होने का मतलब लोग उम्र से लगाने लगते हैं…पर उत्तराखंड में एक नई बात सामने आई है, यहां पर अब लोग युवा मतलब पुष्कर धामी कहने लगे हैं….क्यों का जवाब पुष्कर सिंह धामी की कार्य संस्कृति को देखकर लगाया जा सकता है।

क्योंकि जबसे वे मुख्यमंत्री या उनके शब्दों में कहें तो मुख्यसेवक बने हैं शायद ही कोई ऐसा दिन बीता हो जिस दिन कोई घोषणा न हुई हो या कोई शासनादेस ना निकला हो, शासन प्रशासन में अब ये बात आम हो चुकी है कि पुष्कर सिंह धामी मतलब काम,काम और सिर्फ काम….अब चींटी की तरह रेंगने वाली हरी फाइलें गोली की रफ्तार से नीचे से ऊपर और और ऊपर से नीचे जा रही है। आपदा के समय उनके द्वारा “राउंड द क्लॉक” किए गए कार्य को कौन भुला सकता है।
आपदा में उनके द्वारा किए गए कार्य की तुलना लोग 2001 में भुज में आए भूकंप के बाद गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किए गए कार्यों से करने लगे हैं। लोगों का मानना है की हाल के वर्षों में उत्तराखंड में जो नेतृत्व शून्यता की स्तिथि थी, वो धामी के आने के बाद दूर हुई है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपने देहरादून और केदारनाथ दौरे में उन्हें ऊर्जावान,नौजवान और मेरे मित्र कहकर संबोधित करने के पश्चात तो बीजेपी के आंतरिक हलकों में ये बात आम हो चुकी है की अब 2022 में बीजेपी के चुनाव जीतने पर धामी के अलावा कोई दूसरा नेता मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। इतना ही नहीं,जहां एक ओर अमित शाह द्वारा अपने उत्तराखंड दौरे के समय आपदा में धामी द्वारा किए गए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की गई वहीं राजनाथ सिंह ने तो उन्हें धाकड़ बल्लेबाज कहकर उनके लिए 5 साल मांग लिए ।


इन सब बातों से स्पष्ट है कि एक नया सूरज उत्तराखंड की राजनीति में उदित हो चुका है जिसे कोई युवा तो कोई धाकड़ कह रहा है। पर असली मजा तो ये है कि जो लोग हरीश रावत के आगे धामी को नौसिखिया साबित करने पे तुले हुए थे वे भी अब मान रहे हैं हैं हरीश रावत के मुकाबले में युवा धामी पूरे राज्य में अधिक लोकप्रिय हैं…..
तभी तो अब लोग कहने लगे हैं…..
युवा मतलब पुष्कर धामी…..

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने नॉर्थ जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली के तत्वाधान में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा देहरादून में आयोजित दो दिवसीय नॉर्थ...

मुख्यमंत्री धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने की मुलाकात, उत्तराखंड को देश का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में प्रख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड को फिल्म...

सीएम धामी ने पीएम मोदी के दून दौरे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून में 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन के दृष्टिगत गढ़ी कैंट...

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...