23.7 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

देहरादून नगर निगम में चाय पीते दिखे अभिनेता रवि किशन

देहरादून: सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन देहरादून नगर निगम में गुरुवार को टी-स्टाल पर चाय की चुस्कियां लेते नजर आए। रवि किशन ने निगम के भूमि कर अनुभाग में सरकारी लिपिक की कुर्सी पर बैठ काम भी किया।

दरअसल, यह सब दृश्य रवि किशन की नई फिल्म ‘बूंदी रायता’ की शूटिंग के रहे। जीरो से हीरो की कहानी को दर्शाती फिल्म ‘बूंदी रायता’ की शूटिंग इन दिनों उत्तराखंड की वादियों में चल रही है। गुरुवार को दून नगर निगम में फिल्म के कुछ दृश्य फिल्माए गए। सुबह से निगम में शूटिंग की तैयारी हो रही थी, जिसे देखकर अधिकारी- कर्मचारी भी खासे उत्साहित दिखे। सुबह करीब दस बजे अभिनेता रवि किशन निगम में पहुंचे व लोकेशन देखकर वापस चले गए।

फिल्म में नगर निगम परिसर में नेगी टी स्टाल पर बेंच पर बैठकर रवि किशन का चाय पीने व कर अनुभाग में कुर्सी पर बैठकर सरकारी काम करने का दृश्य फिल्माया जाना था। दोपहर करीब दो बजे रवि किशन दोबारा निगम में पहुंचे और शूटिंग शुरू की। इस दौरान रवि किशन से महापौर सुनील उनियाल गामा ने भी मुलाकात की। रवि किशन इसमें प्रमुख किरदार में शामिल हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...