24.1 C
Dehradun
Friday, August 21, 2026


spot_img

उत्तराखंड में नए राशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर…अब आपके भी बनेंगे आयुष्मान कार्ड

देहरादून: राशनकार्ड धारकों की लिस्ट में जो हाल ही में जुड़े हैं, उनके लिए खुशखबरी है। दरअसल अब आपके भी आयुष्मान कार्ड बन सकेंगे। जिसके तहत अनुबंधित अस्पतालों में पांच लाख रुपए का इलाज भी फ्री में मिलेगा। गौरतलब है कि पुरानी व्यवस्था के हिसाब से अबतक 2014-15 तक बने राशन कार्डों से ही आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे थे।

खाद्य आपूर्ति विभाग ने पुरानी व्यवस्था को खत्म करते हुए 2021 तक बने नए राशन कार्डों के धारकों को राहत प्रदान की है। अब आयुष्मान सोसायटी को नए कार्डों के साथ पुराने रिन्यू किए गए कार्डों का डाटा उपलब्ध करा दिया गया है। बता दें कि इस फैसले से पांच लाख से भी अधिक परिवारों के 20 लाख से भी अधिक सदस्यों को फायदा होगा।

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए तैयारियां हो गई हैं। इसके लिए एनआईसी के जरिये नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (एनएचए) के पोर्टल से सारे डाटा को लिंक कर दिया गया है। 18 लाख से अधिक परिवारों का डाटा पहले से लिंक होने के बाद अब राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और राज्य खाद्य सुरक्षा के तहत प्रदेश में 23 लाख परिवार और 89 लाख कुल सदस्यों का डाटा विभाग की ओर से दे दिया गया है।

कार्ड में एक बदलाव भी आया है। पहले कार्ड पर दस डिजिट का नंबर होता था, जिसे अब 12 डिजिट का कर दिया है। आयुष्मान सोसायटी पूरी तत्परता से कार्यों में जुटी है। जानकारी के मुताबिक कॉमन सर्विस सेंटर, किसी भी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बन सकेगा। हर जगह कार्ड बनाने को लेकर जागरुकता फैलाई जा रही है।

याद रहे कि अब कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने हेतु इसमें बायोमेट्रिक अनिवार्य किया गया है। इससे होगा ये कि व्यक्ति का कार्ड बनने के लिए सारी डिटेल आ जाएगी। बच्चों या बुजुर्ग के लिए आंखों की मशीन से कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। खास बात ये भी है कि आप राशन कार्ड के अलावा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्ड, राशन कार्ड की संख्या, मोबाइल नंबर से भी आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति पर सवाल उठाए

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति के कई पहलुओं पर सवाल उठाए है। इनमें पाठ्यपुस्तकों और शिक्षकों की...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में देश के...

सरकार ने 31 अक्टूबर तक 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने इस साल 31 अक्टूबर तक 10 लाख मीट्रिक टन तक कच्ची चीनी के शुल्क रहित आयात को इजाज़त दे दी...

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग और पुलिस के खिलाफ हिंसा...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले महीने नई दिल्ली के जंतर-मंतर और देश भर में अन्य जगहों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान...

देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन

0
देहरादून:  भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच देहरादून में 14वीं संयुक्त कार्य समूह बैठक शुरू हो गई है। दरअसल, दो दिवसीय यानी 20 और 21...