23.8 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

COVID-19: उत्तराखंड में ओमीक्रोन का पहला मामला, दून में हाई अलर्ट

प्रदेश में तीसरी लहर की सम्भावना के बीच राजधानी में ओमीक्रोन ने दस्तक दे दी है. देहरादून में ओमीक्रोन का पहला पॉजिटीव केस पाया गया है. ओमीक्रोन पॉजिटीव केस के बारे में जानकारी देते हुए महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ० तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि देहरादून की कांवली रोड़ निवासी 23 वर्षीय युवती गत 8 दिसम्बर को स्कॉटलैण्ड से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर भारत पहुंची, जिसके सैम्पल का एयरपोर्ट पर जांच करने पर RTPCR रिपोर्ट निगेटीव पाया गया. यह युवती उसी दिन शाम को कार से अपने माता-पिता के साथ देहरादून पहुंची.

स्वास्थ्य महानिदेशक ने जानकारी दी कि CMO कार्यालय के IDPS यूनिट के अनुरोध पर 11 दिसम्बर को युवती से अपना सैम्पल जांच हेतु SRL लैब को अपने घर पर बुलाकर दिया. लैब रिपोर्ट के अनुसार युवती का सैम्पल 12 दिसम्बर को पॉजीटिव पाया गया है, जिसके उपरान्त युवती घर पर ही आईसोलेट हो गयी, युवती को जिला IDPS यूनिट द्वारा 14 दिनों तक होम आईसोलेशन में रहने तथा होम आईसोलेशन के कड़े निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया.

महानिदेशक ने बताया कि युवती को स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम आईसोलेशन किट भी उपलब्ध करा दी गयी है और जिला सर्विलान्स इकाई द्वारा युवती की निरन्तर निगरानी की जा रही है तथा उसके माता-पिता का सैम्पल भी जांच हेतु भेज दिया गया है. महानिदेशक डॉ. बहुगुणा ने यह भी बताया कि SRL लैब को युवती के सैम्पल की जीनोम सीक्वेसिंग जांच के लिए भेजे जाने के निर्देश दे दिये गये हैं, ताकि ओमीक्रोन वेरियेन्ट को अलग किया जा सके. युवती में ओमीकोन वेरियेन्ट के होने की पुष्टि दिल्ली स्थित IDSP यूनिट द्वारा भी कर दी गयी है. डॉ. बहुगुणा ने देहरादून में ओमीक्रोन से ग्रसित पहले केस के मिलने पर आम जनता से अपील की है कि वह घबराये नहीं, सर्तकता एवं सावधानी के साथ कोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन नियमित रूप से करते रहें. उन्होंने राज्य के नागरिकों से यह भी अपील की कि घर से बाहर निकलने पर सदैव मास्क लगायें, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे तथा आपसी सम्पर्क में दूरी बनाये रखने के व्यवहार को बनाये रखें. स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों से वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लगाने के लिए भी अनुरोध किया है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...