24.6 C
Dehradun
Tuesday, May 26, 2026


spot_img

धामी ने दिखाया दम, हरक सिंह हुए नरम, लंबी बातचीत से हल हुए मुद्दे

उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरक प्रकरण पर पूर्ण विराम लगा दिया है. अपनी राजनैतिक सूझ बूझ का परिचय देते हुए धामी ने हरक को माना लिया है. मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बाद हरक हरक सिंह रावत का कहना है कि मेरी अब कोई नाराजगी नहीं है हालांकि जब मैं नाराज था तो मैं कैबिनेट के बीच में से ही उठकर वापस चला गया था, हरक सिंह ने यह भी कहा कि मैं कोई इस्तीफा नहीं दे रहा हूँ.

कोटद्वार मेडिकल कॉलेज को लेकर नाराज़गी के बाद बीते शुक्रवार से गायब हरक सिंह रावत रात शनिवार रात 12 बजे सीएम आवास से निकले. इस दौरान मुख्यमंत्री से लम्बी बातचीत के बाद रावत ने कहा कि जो नाराजगी थी उसकी वजह यह थी कि कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव नहीं आया था आज मुख्यमंत्री जी से बात हुई है और मुझे आश्वासन दिया गया है कि कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज बनेगा और उसके लिए 25 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं.

हरक सिंह रावत ने कहा कि मेडिकल कॉलेज सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि जनता के लिए है. वहां से लोगों को सुविधाएं मिलेंगी इसलिए मैं इस बात से नाराज था कि मेडल कॉलेज नहीं बनाया जा रहा है लेकिन आज मुख्यमंत्री से बातचीत होने के बाद मुझे आश्वासन मिला है कि जल्द मेडिकल कॉलेज भी वहां बनाया जाएगा.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

गृह मंत्री अमित शाह अगले कुछ दिनों में भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह अगले कुछ दिनों में भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेंगे और सुरक्षा से संबंधित बैठकें करेंगे। सूत्रों...

सर्वाेच्च न्यायालय ने मनोरंजन और हॉस्पिटैलिटी संस्थानों में बाल श्रम पर सख्त रोक की...

0
नई दिल्ली। सर्वाेच्‍च न्‍यायालय ने केंद्र सरकार को मनोरंजन और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े संस्थानों में बाल श्रम पर और ज़्यादा सख़्त रोक लगाने की...

दिल्‍ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी

0
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने दिल्‍ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कई भागों के लिये लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश,...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार-2026 प्रदान किए

0
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए 66 जानी-मानी हस्तियों को पद्म...

सोशल मीडिया को राष्ट्र निर्माण और सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनाने का आह्वान

0
हल्द्वानी/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में आयोजित “सोशल मीडिया मंथन विथ सीएम धामी” कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स,...