21 C
Dehradun
Saturday, May 2, 2026


spot_img

चमोली के अनुभव ने बढ़ाया पहाड़ का मान, UPSC पास कर बने IAS अफ़सर

चमोली: सच ही कहा गया है मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया उत्तराखंड के बेटे ने। चमोली जिले के डिम्मर गांव के बेटे अनुभव डिमरी ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है।

कर्णप्रयाग तहसील के डिम्मर गांव के चंद्रशेखर डिमरी के बेटे अनुभव डिमरी ने आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता का परचम लहराया है। अनुभव के पिता चंद्रशेखर डिमरी सेना से रिटायर होने के बाद रेलवे सुरक्षा में कोलकाता में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि अनुभव ने सेना में रहते हुए पिता के साथ ही पठन पाठन किया। बीएससी कंप्यूटर साइंस से अनुभव ने 2019 में परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद अनुभव ने आईएएस बनने की ठानी।

बीएससी उत्तीर्ण करने के पश्चात वह यूपीएससी परीक्षा की तैयारियों में जुट गया। यूपीएससी 2020 की परीक्षा को उत्तीर्ण कर उसने अपना सपना तो पूरा किया ही अपितु चमोली तथा उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया है। एक साधारण परिवार में पठन पाठन के पश्चात उसने जीवन संघर्ष के क्षेत्र में सबसे बडा मुकाम हासिल किया है। डिम्मर गांव वैसे भी प्रतिष्ठित लोगों का गांव है। एक दौर में इसी गांव से दो—दो विधायक भी हुए हैं। यही नहीं कई लोग अभी भी देश की बेहतर सेवाओ में तैनात हैं। इस बार एक साधारण परिवार के बेटे ने सफलता का मुकाम हासिल कर अन्य लोगों को भी भविष्य में आगे बढऩे की प्रेरणा दी है।

गोपेश्वर के पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रेमबल्लभ भट्ट, बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुरेश डिमरी, सचिव राजेंद्र प्रसाद डिमरी, डिम्मर उमट्टा डिमरी पंचायत के दिनेश डिमरी, डिम्मर की प्रधान राखी डिमरी, सुमन प्रसाद डिमरी आदि ने अनुभव डिमरी की सफलता पर खुशी जताते हुए इसे भगवान बदरीविशाल का आशीर्वाद माना है। उन्होने अनुभव को शुभकामनाएं देते हुए देश के लिए बेहतर सेवाएं देने की भगवान बदरीविशाल से मनौती मांगी है। अनुभव की सफलता से डिम्मर समेत तमाम क्षेत्रों में उमंग व उल्लास बना हुआ है।

पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, बदरीनाथ विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट, कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, कर्णप्रयाग के पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, बहुगुणा विचार मंच के संयोजक हरीश पुजारी, कर्णप्रयाग की पालिकाध्यक्ष दमयंती रतूड़ी आदि ने अनुभव डिमरी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके चयन से चमोली का गौरव बढ़ा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर कल पुनर्मतदान के दिए...

0
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग में आज पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया। मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और...

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानें आगामी 15 जून 2026 से होंगी शुरू

0
नई दिल्ली। नोएडा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे ने 15 जून 2026 से हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उडान परिचालन की शुरुआत करने की घोषणा की। इससे...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयासः महाराज

0
देहरादून। आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और विश्व में युद्ध के हालात बने हुए...

राज्यपाल ने एलबीएस एकेडमी में 32वें संयुक्त नागरिक-सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में...

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आयोजित 32वें संयुक्त नागरिक-सैन्य...

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी

0
देहरादून: शनिवार को राज्य में सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से एक परीक्षण अलर्ट जारी किया जाएगा। इस परीक्षण का उद्देश्य राज्य में स्थापित...