23.9 C
Dehradun
Tuesday, August 25, 2026


spot_img

शहीद हवलदार हरेंद्र के बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाएगा ग्राफिक एरा

देहरादून: ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने शहीद हरेंद्र सिंह रावत के बच्चों की पूरी शिक्षा का खर्च वहन करने की घोषणा की है। आज ग्राफिक एरा की टीम ने शहीद के घर जाकर उनकी पत्नी को इस संबंध में पत्र सौंपा।

राष्ट्रीय रायफल के जांबाज हवलदार हरेन्द्र सिंह रावत ने पिछले दिनों जम्मू काश्मीर में उग्रवादियों के साथ लोहा लेते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनके दोनों बच्चे ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में कक्षा पांच और तीन में पढ़ते हैं। शहीद का परिवार अपने गांव से कुछ हफ्ते पहले देहरादून लौटा है।

शहादत की जानकारी पाकर ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने शहीद हवलदार श्री हरेन्द्र सिंह रावत को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि पूरा देश इस जांबाज का कृतज्ञ है। समूचा ग्राफिक एरा परिवार शहीद हवलदार हरेन्द्र सिंह रावत के परिवार के साथ खड़ा है। शहीद के सम्मानार्थ उनकी सुपुत्री और सुपुत्र की स्नातक स्तर तक की शिक्षा की पूर्ण व्यवस्था ग्राफिक एरा द्वारा जाएगी। दोनों बच्चों की पूरी स्कूली शिक्षा निशुल्क होगी। इसके बाद वे दोनों ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी या ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के किसी भी कैम्पस में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कम्प्यूटर एप्लीकेशन आदि जो कोर्स करना चाहें, पूरा कोर्स उनके लिए निशुल्क होगा।

आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार मेजर जनरल (से.नि.) ओ पी सोनी ने ग्राफिक एरा की टीम के साथ सोसायटी एरिया में शहीद के घर पहुंच कर उनकी पत्नी लता रावत को इस संबंध में पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि पूरा ग्राफिक एरा परिवार शहीद के परिवार के साथ खड़ा है। ग्राफिक एरा की टीम में निदेशक (इंफ्रा.) प्रो. सुभाष गुप्ता, ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल की प्रधानाचार्या शालिनी रावत और काजल शामिल थीं। शहीद की पत्नी लता रावत ने ग्राफिक एरा की इस पहल को एक बड़ा सहारा बताते हुए कहा कि डॉ कमल घनशाला ने उन्हें बच्चों की पढ़ाई की सबसे बड़ी चिंता से मुक्त कर दिया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्‍थापित करने और स्थानीय समुदायों...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...

देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी

0
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्‍पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने...

आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी...

0
देहरादून: धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने...