23.2 C
Dehradun
Monday, September 14, 2026


spot_img

उत्तराखंड: प्रधान ने जेई पर उछाल दिए पांच-पांच सौ के नोट, जानिए पूरा मामला

नैनिताल: क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में अचानक ग्राम प्रधान ने अवर अभियंता पर पांच-पांच सौ के नोट उछाल दिए। इस वाकये ने अधिकारियों को सकते में ला दिया और हंगामा मच गया। इसके बाद सीडीओ ने अवर अभियंता को जमकर फटकार लगाई।

दरअसल नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लाक मुख्यालय के सभागार में दो साल बाद सोमवार को हुई क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक हंगामेदार रही। इस दौरान हुए एक वाकये ने अधिकारियों को सकते में ला दिया। बैठक के दौरान ग्राम प्रधान सिरोड़ी ने रिश्‍वतखोरी का आरोप लगाकर लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता पर पांच-पांच सौ के नोट उछाल दिए, जिससे हंगामा मच गया। ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि अवर अभियंता बिना पैसे लिए कोई कार्य करने को तैयार नहीं, जिसके बाद मामले को गंभीरता से ले सीडीओ ने अवर अभियंता को फटकार लगाई और पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यों को गंभीरता से करने के निर्देश दिए।

ग्राम प्रधान शेखर दानी ने क्षेत्र में सिंचाई योजनाओं के अस्त-व्यस्त पड़े होने का मुद्दा उठाकर आरोप लगाया कि अधिकारी और कर्मचारी गांवों का बिना सूचना दिए ही दौरा करते हैं। पंचायत प्रतिनिधियों को जानकारी ही नहीं दी जाती। बाद में क्षेत्र की जनता हमसे सवाल पूछती है। ग्राम प्रधान सिरौड़ी नीमा बिष्ट ने लघु सिंचाई विभाग पर लगातार उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि कई बार निर्माण कार्यों की एमबी किए जाने की गुहार लगाए जाने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही, जबकि लगातार कमीशन भी दिया जा रहा है। जवाब देने के लिए संबंधित विभाग के अवर अभियंता जैसे ही खड़े हुए, नीमा बिष्ट ने अपने पर्स से पांच-पांच सौ के नोट निकालकर अवर अभियंता के ऊपर बौछार कर दी। कहा कि लगातार कमीशन मांगा जा रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए बैठक में मौजूद सीडीओ डा. संदीप तिवारी ने अवर अभियंता को कार्यों में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी और जल्द एमबी करने के निर्देश दिए। चेताया कि यदि कार्यों में लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी। ब्लाक प्रमुख आनंदी बधानी ने पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यों को गंभीरता से निदान के निर्देश दिए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...