27.3 C
Dehradun
Monday, August 3, 2026


spot_img

उत्तराखंड : सतपुली दुधारखाल मोटर मार्ग पर भारी मलबा आने से बंद, फंसे वाहन

सतपुली (पौड़ी): उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ों पर एक बार फिर से भूस्खलन होने लगा है। वही पौड़ी जिले के सतपुली में सतपुली-दुधारखाल मोटर मार्ग दंगलेश्वर मंदिर के समीप भूस्खलन के कारण भारी मलबा आ गया। मलबा आने से मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है।

मार्ग बंद होने से लोगोें को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही लोग सतपुली और अन्य स्थानों को जाने के लिए निकले। लेकिन, मार्ग न खुलने के कारण यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए नयार नदी पार कर सड़क के दूसरी छोर पर पहुंच रहे हैं।

इस संबंध में प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। वहीं, उपजिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार का कहना है कि जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि, अब तक मार्ग खोलने का काम शुरू नहीं हो पाया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...

0
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...

अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी

0
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...

ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम

0
नई दिल्ली।  सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स...

अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

0
नई दिल्ली।  मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्‍यम से उन्होंने...