22.2 C
Dehradun
Sunday, May 31, 2026


spot_img

उत्तराखंड: अगले तीन दिनों में कोरोना की बूस्टर डोज लगवा लें पुलिसकर्मी, DGP ने दिए निर्देश

देहरादून: प्रदेश भर में करोना संक्रमण ने कोहराम मचा दिया है। आए दिन संक्रमण के नए मामलों की संख्या पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कोरोना की रोकथाम के प्रयास लाजमी तौर पर मुश्किल होने वाले हैं। इसी कड़ी में अब उत्तराखंड के पुलिसकर्मियो को डीजीपी ने अगले तीन दिनों के भीतर कोरोना की बूस्टर डोज लगवाने के लिए निर्देश दिए हैं।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी जिले के प्रभारियों को निर्देश जारी किए। जिसमें उन्होंने कहा कि वे सभी पुलिसकर्मियों के अगले तीन दिनों में प्रिकॉशन डोज लगवाना सुनिश्चित करें। गौरतलब है कि डीजीपी ने ये निर्देश चुनावों की तैयारियों के लिए बुलाई गई सभी जिलों के प्रभारियों के बैठक में दिए।

इस दौरान उन्होंने जहां निर्वाचन आयोग के निर्देशों व आचार संहिता का सख्ती से पालन करवाने की अपील की तो वहीं निर्वाचन आयोग और शासन की तरफ से जारी कोविड रोकथाम के लिए जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर नजर रखी जाए।

डीजीपी ने निर्देश दिए कि बाहर से आने वाले सीएपीएफ, होमगार्ड व पीएसी जवानों के लिए आवासीय व्यवस्था, संचार व लाने ले जाने के लिए वाहनों की तैयारी कर लें। अन्य राज्यों से समन्वय स्थापित कर बार्डर मीटिंग आयोजित किए जाएं। डीजीपी ने सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरे, सूचना एकत्र करने के लिए वीडियो कैमरे व वायरलैस सेट स्थापित करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि कोरोना की रोकथाम के लिए नियमों का पालन करवाने से लेकर आगामी विधानसभा चुनावों को सही तरीके से आयोजित कराने के लिए पुलिस का साथ सबसे अहम माना जाता है। इसलिए नई लहर के इस दौर में डीजीपी नहीं चाहते कि पुलिसकर्मियों को अहम मौके पर कोरोना से ग्रसित होना पड़े।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने की संभावनाओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट

0
नई दिल्ली। अमरीका और ईरान के बीच तनाव कम होने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने वाले एक संभावित समझौते की उम्मीदों के...

उर्वरकों के उचित उपयोग को बढ़ावा देने के लिए खेत बचाओ अभियान सोमवार से...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खेत बचाओ अभियान में खेतों, किसानों और गांवों को...

संचार मंत्री ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट...

0
नई दिल्ली। हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नई दिल्ली में पहले हिंदी...

कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल

0
देहरादून। शनिवार सुबह करीब चार बजे लोहाजंग सड़क पर ल्वाणी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें बांक गांव...

धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी, भीमताल, नौकुचियाताल और कमलताल...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में नैनीताल जिले में झीलों के संरक्षण, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने...