27.7 C
Dehradun
Monday, July 27, 2026


spot_img

उत्तराखंड: मेयर के आवास पर आत्मदाह करने पहुंची सफाई कर्मचारी, ये है वजह

हल्द्वानी: मंगलवार सुबह नगर निगम हल्द्वानी में पुनः बहाली की मांग को लेकर बर्खास्त सफाई कर्मी अचानक मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला के आवास पहुंच गए। इनमे से एक महिला कर्मी आत्मदाह की नीयत से वहां पहुंची। गनीमत रही कि पुलिस को इसकी भनक पहले ही लग गई। मेयर के आवास में पहले से मौजूद पुलिस ने महिला को अपने कब्जे में ले लिया है। जिसके बाद मेयर ने देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को वहां बुला लिया। काफी देर तक मान मनोव्वल का दौर चलता रहा। मेयर ने शासन स्तर पर मामले में कार्रवाई के लिए दूरभाष पर वार्ता भी की।

बता दें कि देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने चार माह पूर्व विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन किया था। आंदोलन के दौरान मारपीट के आरोप में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने आठ सफाई कर्मियों को बर्खास्त कर दिया था। तब से ही यह सफाई कर्मी बहाली की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। मंगलवार को बर्खास्त सफाई कर्मी अनीता बहाली की मांग को लेकर मेयर के आवास में पहुंच गई। उसने बहाली नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दे डाली। उधर आत्मदाह की सूचना में पूर्व में पहुंची पुलिस ने उसे घेर लिया। सफाई कर्मी ने मेयर पर कई आरोप लगाए। कहा कि मेयर एक ओर आचार संहिता में भी सफाई कर्मियों की भर्ती कर रहे हैं, वहीं बर्खास्त सफाई कर्मियों को बहाल नहीं किया जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद के उच्च सदन में कार्य अधिक तेज तथा...

0
नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद का उच्च सदन अधिक तेज तथा कागज-मुक्त हो गया...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की परीक्षा सुधारों के लिए उच्चस्तरीय टास्क फोर्स के गठन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए प्रख्यात प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यबल के गठन की...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा-विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के निर्माण में देश के युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा...

पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर होगी: रक्षा...

0
नई दिल्ली।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोहराया कि पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल पाकिस्‍तान के अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर पर केंद्रित होगी। इसके...

‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला...

0
देहरादून। देश की सीमाओं पर बसे गांवों को विकास की मुख्यधारा में लाने और उनकी सामरिक व सांस्कृतिक महत्ता से नई पीढ़ी को रूबरू...