15.6 C
Dehradun
Tuesday, March 3, 2026


spot_img

उत्तराखंड ब्रेकिंग: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए ये नेता

देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। पुरोला विधानसभा क्षेत्र से नेता दुर्गेश लाल ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। गुरवार को सांसद नरेश बंसल की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा कार्यालय में दुर्गेश ने साथियों संग भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

आपको बता दें कि दुर्गेश लाल वर्ष 2017 के विस चुनाव में पुरोला विधानसभा से भाजपा से बागी होकर रवाईं जन एकता मंच के सहयोग से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं, तब उन्होंने 14 हजार मत पाकर दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी। नवंबर माह में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की लेकिन 2 माह में ही उनका कांग्रेस से मोह भंग हो गया।

सांसद नरेश बंसल ने बताया कि पुरोला विधानसभा में 2017 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े दुर्गेश लाल ने साथियों संग भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश की एकमात्र पार्टी है, जिसने हर वर्ग, जाति व हर धर्म का सम्मान किया है। भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है, जो सभी धर्मों, वर्गों, संप्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ड्रैगन के सिस्टम फेल, भारत का सुदर्शन पास, वायु सेना खरीदेगी पांच नए एस-400...

0
नई दिल्ली:भारत अपनी हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए रूस से पांच नए S-400 स्क्वाड्रन खरीदेगा। वैश्विक स्तर पर चीनी वायु रक्षा प्रणालियों के...

पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की तनाव पर चर्चा; नेतन्याहू बोले- समर्थन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात पर जॉर्डन, बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से फोन पर बातचीत...

सरकार ने पेश की नई ईवी ड्राइव टेक्नोलॉजी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा

0
नई दिल्ली: सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी पेश की है, जिसका मकसद ईवी के जरूरी पार्ट्स की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना...

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा-असली हमले अभी बाकी

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी पलटवार...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को उत्तराखंड आएंगे, हरिद्वार में अर्धकुंभ की...

0
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी सात मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...