23.4 C
Dehradun
Sunday, May 3, 2026


spot_img

उत्तराखंड: आज आ रही है कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने 59 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली सूची में सीएम पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं के नाम शामिल है।

दिल्ली में शुक्रवार को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है और माना जा रहा है कि शुक्रवार शाम को कांग्रेस भी उत्तराखंड के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर देगी। कांग्रेस की पहली लिस्ट में करीब 50 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चैयरमैन इसका संकेत पहले ही दे चुके हैं।

कांग्रेस की लिस्ट की बात बात करें तो उत्तराखंड में कांग्रेस अपने सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दे सकती है। इसके साथ ही उन कांग्रेसियों का टिकट भी पक्का माना जा रहा है, जो 2017 के विधानसभा चुनाव में एक या दो हजार वोट के अंतर से चुनाव हार गए थे। वहीं गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, यशपाल आर्य, संजीव आर्य समेत कुछ नाम ऐसे हैं, जिन पर किसी को कोई संशय नहीं है और इनका नाम पहली लिस्ट में रहने की उम्मीद है।

कांग्रेस नेतृत्व ने एक परिवार एक सीट का फार्मूला उत्तराखंड में भी लागू किया है, लेकिन भाजपा से लौटे आर्य परिवार की दोनों सीटें वर्तमान विधायक के नाते पक्की मानी जा रही हैं। ऐसे में हरीश रावत लड़ेंगे तो बेटे आनंद और बेटी अनुपमा का टिकट फंस जाएगा। ऐसे में ये भी देखना रोचक होगा कि इस स्थिति में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति क्या फैसला लेती है।

इंतजार तो सबको हरीश रावत के चुनाव लड़ने को लेकर है और हरदा के पिथौरागढ़ जिले की डीडीहाट विधानसभा से चुनाव ल़ड़ने की चर्चा भी है, ऐसे में देखना ये होगा कि हरदा का नाम पहली लिस्ट में रहता है या फिर इस पर सस्पेंस बरकरार रहेगा।

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही बीजेपी ने राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से 59 पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है जबकि 11 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होना अभी बाकी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आपातकालीन संचार के लिए सेल प्रसारण प्रणाली का शुभारंभ...

0
नई दिल्ली। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत की आपातकालीन संचार प्रणालियों को सुदृढ़ करने और जन सुरक्षा ढांचे के विस्‍तार के लिए सेल...

डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम और डॉ. जोराम अनिया बने नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने डॉ० आर बालासुब्रमण्‍यम और डॉक्‍टर जोराम अनिया को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्‍य नियुक्‍त किया है। मंत्रिमंडल सचिवालय...

संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

0
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को भारत के लोक सेवा प्रसारक, प्रसार भारती का...

राज्यपाल ने एलबीएस अकादमी में विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर वहां संचालित गतिविधियों को...

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में विभिन्न स्थलों का भ्रमण...

आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर सीएम से मिला

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी के...