20.4 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

खबर पर मुहर: ओम गोपाल भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल, यहाँ से लड़ेंगे चुनाव

देहरादून: विधानसभा चुनाव आते ही उत्तराखंड में विभिन्न राजनीतिक दलों में दल-बदल का दौर चल पड़ा है। इस दल-बदल के दौर से सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा को उठाना पड़ रहा है। ये खबर हमने आपको पाँच दिन पहले ही बता दी थी कि कांग्रेस में एक और बड़ी जॉइनिंग होने जा रही है, नरेंद्र नगर से बीजेपी के नेता और मजबूत प्रत्याशी ओम गोपाल रावत कांग्रेस में शामिल हो होने जा रहे हैं।

वहीं आज गणेश गोदियाल ने ओम् गोपाल को कांग्रेस भवन में विधिवत पार्टी में शामिल किया। अब ओम गोपाल कांग्रेस की तरफ़ से नरेंद्रनगर में चुनाव लड़ेंगे, इससे पूर्व उन्होंने हरीश रावत से दिल्ली में मुलाकात की थी। आपको बता दें 2017 के चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ने के बावजूद 20000 के लगभग वोट पाए थे। वहीं दूसरी ओर टिहरी से किशोर उपाध्याय की भाजपा में शामिल होने की चर्चा ज़ोर पर है। बताया जा रहा है कि किशोर कल भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीएम धामी ने पीएम मोदी के दून दौरे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून में 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन के दृष्टिगत गढ़ी कैंट...

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...