24.3 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

रुद्रप्रयाग आयेंगे केंद्रीय मंत्री अमित शाह, कल डोर टू डोर करेंगे प्रचार

देहरादून: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को उत्तराखंड पहुंचेंगे। आगामी 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अमित शाह रुद्रप्रयाग में जनता से डोर-टू डोर सम्पर्क करेंगे। वह सुबह 11 बजे रुद्रप्रयाग पहुंचेंगे। यहां वह रुद्रनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद डोर-टू-डोर संपर्क करेंगे। गृहमंत्री छह विधानसभा के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित भी करेंगे।उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार गरमाने को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम होंगे। दोनों दिग्गज 28 और 30 जनवरी को उत्तराखंड आएंगे।

एक नेता कुमाऊं और दूसरे नेता गढ़वाल में चुनावी दौरा करेंगे। इसके अलावा 30 जनवरी के बाद पार्टी सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में राष्ट्रीय नेताओं की हॉल मीटिंग भी कराने जा रही है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के चुनावी दौरे का कार्यक्रम तैयार किया गया है। जिसमें 28 जनवरी को शाह उत्तराखंड आ रहे हैं।भाजपा ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं की हॉल मीटिंग की भी रणनीति तैयार कर ली है। प्रत्येक बैठक में 150 लोग उपस्थित रहेंगे और वर्चुअल माध्यम से पूरी विधानसभा में इसका प्रचार होगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...