29 C
Dehradun
Tuesday, May 5, 2026


spot_img

उत्तराखंड की 70 सीटों पर 750 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

देहरादून: उत्तराखंड में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। राज्य में 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 750 प्रत्याशियों ने नामांकन करवा कर चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है। राज्य में देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 144 प्रत्याशियों ने नामांकन करवाया है। राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से रात दो बजे जारी आंकड़ों के अनुसार अब विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए नामांकन करने वाले कुल प्रत्याशियों की संख्या 750 हो गई है। इनमें गढ़वाल मंडल के 464 और शेष कुमाऊं मंडल के प्रत्याशी शामिल हैं।

शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 31 जनवरी को नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। शुक्रवार को नामांकन पत्र जमा कराने वाले मुख्य प्रत्याशियों में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (लालकुंआ ), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल (श्रीनगर), कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत रावत (सल्ट), कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी (मसूरी ), पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय ( टिहरी ) शामिल हैं। सभी सीटों पर प्रत्याशियों की संख्या 750 हो गई है।

देहरादून की 10 विधानसभा सीटों पर कुल 144 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं। हरिद्वार की 11 विधानसभा सीटों के लिए 131, टिहरी जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए 44, पौड़ी जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए 57, चमोली की तीन विधानसभा सीटों के लिए 34 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। रुद्रप्रयाग की दो विधानसभा सीटों पर 27, उत्तरकाशी की तीन विधानसभा सीटों पर 27 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए हैं।

नैनीताल जिले की छह विधानसभा सीटों पर 72, अल्मोड़ा की छह सीटों पर 57 व बागेश्वर जिले की दो सीटों पर 20 नामांकन हुए। पिथौरागढ़ जिले की चार सीटों पर 32, ऊधमसिंह नगर जिले की नौ सीटों पर 89 और चम्पावत जिले की दो सीटों पर 16 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की नीति अनुसंधान परिषद...

0
दिल्ली : विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने दिल्ली में जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की नीति अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष ताकायुकु कोबायाशी से मुलाकात...

आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है । उन्होंने पश्चिम...

भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जबर्दस्‍त जीत हासिल कर रचा इतिहास

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जबर्दस्‍त जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। पार्टी ने विधानसभा की 294...

केरलम: सभी 140 सीटों के परिणाम घोषित, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने 102 सीटों पर...

0
नई दिल्ली। केरलम में सभी 140 सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट – यूडीएफ ने 102 सीटों पर शानदार जीत...

बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों पर सीएम धामी सख्त, जताई कड़ी नाराजगी

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में आयोजित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों के बिना तैयारी के उपस्थित होने पर...