24.4 C
Dehradun
Tuesday, July 28, 2026


spot_img

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश बर्फबारी के बाद अब शीतलहर व कोहरे का प्रकोप जारी है। समूचे जनपद में कड़कड़ाती सर्दी पड़ रही है। तापमान में आई गिरावट के कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक कंपकंपी बनी हुई है। ज्यादातर इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है।

मौसम विज्ञान के मुताबिक उत्तराखंड में एक बार फिर से दो फरवरी से मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है, प्रदेश के विभिन्न जिलों में दो फरवरी से बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 2 फरवरी को उत्तरकाशी चमोली, पिथौरागढ, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जबकि, मैदानी जिलों में कोहरा छाने के आसार हैं।

वही 3 फरवरी को गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों और कुमाऊं के पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 4 और 5 फरवरी को भी मौसम में कोई बदलाव नही होगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड धंसी, सचिव लोनिवि बोले जिम्मेदार अधिकारियों और...

0
देहरादून। लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने कहा है कि देहरादून में नंदा की चैकी पर नवनिर्मित पुल पूरी तरीके से...

सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहेंः सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर...

0
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्रदेश के अधिकांश जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने तथा सोमवार रात्रि से राज्य के विभिन्न...

पर्यटन मंत्रालय ने भारत को पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने...

0
नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य प्रतिष्ठित इंक्रेडिबल इंडिया ब्रांड के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विक्रम-1 की सफलता के बाद स्काईरूट के संस्थापकों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट...

लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पेश

0
नई दिल्ली।  नीट मुद्दे पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बाद संसद...