22 C
Dehradun
Thursday, April 16, 2026


spot_img

उत्तराखंड में आज से फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल सकता है । मौसम विभाग ने 2 फरवरी से कई जिलों में बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 2 फरवरी को उत्तरकाशी चमोली, पिथौरागढ, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जबकि, मैदानी जिलों में कोहरा छाने के आसार हैं।

3 फरवरी को नैनीताल, चम्पावत व ऊधम सिंह नगर जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। नैनीताल व ऊधम सिंह नगर जिले में कहीं कहीं पर गर्जन के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। वही 4 फरवरी को गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों और कुमाऊं के पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम के करवट बदलने से तापमान में भी तेजी से गिरावट आ सकती है। हालांकि 5 फरवरी से मौसम साफ हो जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

CBSE की 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 93.70% छात्र उत्तीर्ण हुए, लड़कियों ने मारी...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार ने देशभर में घरेलू LPG की 100% आपूर्ति...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार ने देश भर में घरेलू एलपीजी की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की है। नई दिल्ली में अंतर-मंत्रालयी...

नई सरकार में विभागों का आवंटन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास 29 विभाग

0
बिहार: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्‍यमंत्री और दो उप मुख्‍यमंत्रियों के बीच विभागों का आवंटन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री...

संपर्क क्रांति ट्रेन में पिस्टल की नोक पर 7 लाख की लूट

0
रुद्रपुर। उधमसिंहनगर के रुद्रपुर से दिल्ली जा रहे दो कर्मचारियों से चलती ट्रेन में हथियारों के बल पर 7 लाख रुपए लूटने का सनसनीखेज...

भारत से लगी सीमा पर नेपाल ने बढ़ाई सिक्योरिटी

0
पिथौरागढ़। नेपाल में नई सरकार के गठन के बाद लगातार हर क्षेत्र में बदलाव दिखाई दे रहे हैं। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर...