37.1 C
Dehradun
Monday, June 22, 2026


spot_img

चमोली के औली में आज से नेशनल विंटर्स गेम्स का आगाज़

देवभूमि उत्तराखंड में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से हर साल चमोली जिले के औली में नेशनल विंटर गेम्स का आयोजन किया जाता है। इस साल आयोजित होने वाले राष्ट्रीय विंटर गेम्स का शुभारंभ 07 फरवरी यानी आज से किया जा रहा है।

कोरोना के चलते 2019 से विंटर गेम्स का आयोजन नहीं किया गया था। ऐसे में कोरोना के तेजी से कम होते मामलों के बीच एक बार फिर विंटर गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। जो प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ पर्यटकों व पर्यटन कारोबारियों के लिए सुखद है। पर्यटन विभाग और गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन), जिला प्रशासन चमोली, आईटीबीपी, स्कीइंग एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सहयोग से आयोजित होने वाले गेम्स में उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर समेत विभिन्न राज्यों की 16 टीमों के 200 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी औली के आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पर्यटन आ रहे हैं। जिनके लिए विंटर गेम्स एक अतिरिक्त आकर्षण का केंद्र होगा। उधर इस वर्ष हुई अच्छी बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। उधर मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावनाएं जताई हैं।

औली में होने वाले विंटर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल स्कीइंग द्वारा सर्टिफायड स्लोप है। औली अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में मशहूर है। औली तक पहुंचने के लिए देश के सबसे तेज स्पीड वाला रोपवे बनाया गया है। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित औली देश ही नहीं विदेश के प्रसिद्ध स्कीइंग स्थल में से एक है और यह जगह लंबे समय से पर्यटकों और साहसिक खेलों के शौकीनों को अपनी ओर आकर्षित करती रही है। स्कीइंग करने के अलावा पर्यटक यहां नंदा देवी, माणा और कामत जैसे पर्वत श्रृंखलाओं को भी देख सकते हैं।

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने कहा कि तीन दिवसीय राष्ट्रीय विंटर गेम्स के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रीय विंटर गेम्स के सफल आयोजन के लिए विभाग प्रतिबद्ध है। जिससे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को भी लाभ मिले। बीते कुछ वर्षों में साहसिक पर्यटन को लेकर देश-विदेश के पर्यटकों का रुख प्रदेश की ओर होने लगा है। इसका सीधा लाभ प्रदेश को मिल रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रवर्तन निदेशालय ने गोआ में बड़े पैमाने पर अवैध लौह अयस्क खनन से जुड़े...

0
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने गोआ में बड़े पैमाने पर अवैध लौह अयस्क खनन से जुड़े मामले में सलगांवकर समूह और उससे जुडे ए.वी.एस....

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में मूसलाधार वर्षा का अनुमान जताया

0
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने असम और मेघालय में 27 जून तक मूसलाधार वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी...

भारत अपनी समुद्री क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रहा: प्रधानमंत्री मोदी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज के दौर में किसी भी देश की आर्थिक और सामरिक शक्ति उसके समुद्री सामर्थ्य...

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच सम्पन्न

0
नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा आज कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित की गई। परीक्षा देश के 551 और विदेश के 14 शहरों...

योग भारत की आत्मा, हमारी संस्कृति का प्राण और सनातन सभ्यता की शाश्वत चेतनाः...

0
नैनीताल। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को लोकभवन में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में...