23.6 C
Dehradun
Saturday, August 8, 2026


spot_img

पीएम मोदी आज देहरादून-हरिद्वार की 14 विधानसभाओं को करेंगे सम्बोधित

उत्तराखंड में तमाम दिग्गज नेताओं का दौरा जारी है, इसी बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरिद्वार लोकसभा की 14 विधानसभा के कार्यकर्ताओं। को सम्बोधित करेंगे। भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड के लोग अपने जनप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने और मार्गदर्शन लेने को हमेशा ही उत्सुक रहते हैं। आज हरिद्वार में आयोजित वर्चुअल रैली में लाखो की संख्या में लोग प्रतिभाग करेंगे। चौहान ने कहा कि संगठन स्तर से रैली की सभी तैयरियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर से लेकर बूथ लेबल तक के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। प्रत्येक विधान सभा में 4 केंद्र बनाये गये है और 14 विधानसभा क्षेत्रो में यह रैली होगी। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री का आशीर्वाद और मार्गदर्शन उतराखंड को मिलता रहा है और इसी कारण आज राज्य में चहुमुखी विकास हुआ है।

प्रदेश में केंद्र के सहयोग से 1लाख करोड़ से अधिक की योजनाए सन्चालित है और कई योजनाए पूर्ण हो चुकी हैं। केदारनाथ को विश्व पटल में उभारने में उनका मुख्य योगदान रहा है। प्रधानमंत्री सांस्कृतिक नगरी से प्रदेश और देश के लिए मह्त्वपूर्ण संदेश देंगे और निश्चित रूप से यह राज्य में भाजपा की मजबूती में अहम साबित होगा। प्रधानमंत्री का उतराखंड से जो लगाव रहा है उसे वह कई बार सार्वजनिक भी कर चुके हैं और विकास कार्यों से साबित भी कर चुके हैं। ऐसे में उनकी वर्चुअल रैली विरोधियो की गलतफहमी को निश्चित रूप से समाप्त भी करेगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...

0
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....

आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...

भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई

0
नई दिल्ली।  भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...

संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...