27.3 C
Dehradun
Thursday, June 11, 2026


spot_img

उत्तराखंड में ये हैं देश-दुनिया के पंसदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन

नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण उत्तराखंड देश-दुनिया के पर्यटकों के लिए सबसे पंसदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। न सिर्फ मसूरी, नैनीताल जैसे पर्यटक स्थल बल्कि औली, खिर्सू, चोपता जैसे तमाम स्थान भी उनके पसंदीदा स्थलों में से शामिल हैं। हिमालय की गोद में स्थित उत्तराखंड देवों की भूमि के नाम से प्रसिद्ध है। उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक स्थलों के कारण भारत की प्रमुख पर्यटन स्थलों की गिनती में बेशुमार है जिसे निहारने दुनिया भर से लोग प्रतिवर्ष यहां आते हैं। इस लेख के जरिए हम आपको उत्तराखंड के उन प्रसिद्ध स्थलों की जानकारी देंगे, जहां आप अपनी सर्दियों की छूट्टियों को यादगार बना सकते हैं।

औली AULI

भारत के उत्तराखंड में स्थित औली हरे-भरे देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ है। यह स्थान विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों के लिए घर होने के अलावा, यह कई तरह के साहसिक गतिविधियों जैसे स्कीइंग, ट्रेकिंग और कैम्पिंग के लिए जाना जाता है। औली के उत्तर में, बद्रीनाथ मंदिर है जो हिंदुओं के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। यहां पर आपको एक और अन्य आकर्षण वैली ऑफ फ्लॉवर्स नेशनल पार्क है जो अल्पाइन वनस्पतियों और वन्यजीव जैसे हिम तेंदुओं और लाल लोमड़ियों के लिए प्रसिद्ध है। पर्यटकों के बीच बढ़ती लोकप्रियता चलते औली पर्यटकों के लिए मनपसंद गंतव्य में से एक है।

मसूरी MUSSOORIE

मसूरी उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय जगहों में से एक है। इसे पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। मसूरी, देहरादून से लगभग 35 किलोमीटर दूर है। यहां हर साल लाखों लोग अपनी फैमिली, दोस्तों के साथ कैम्पटी फॉल, गन लेक और मसूरी लेक जैसी जगहों पर घूमने आते हैं।

चोपता CHOPTA

चोपता उत्तराखंड में केदारनाथ की अद्भुत घाटी में बसा एक छोटा गांव है जोकि एक बहुत ही आकर्षक पर्यटन स्थल है। चोपता ट्रेक सर्दियों के मौसम में ट्रेकिंग करने के लिए भारत के सबसे अद्भुद और रोमांचक ट्रेकों में से एक है जो बड़ी संख्यां में ट्रेकर्स और पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। वास्तव में सर्दियों के मौसम में बर्फ से ढके हिमालय के पहाड़ों के बीच ट्रेकिंग करना जीवन के सबसे शानदार अनुभवों में से एक है।

चमोली CHAMOLI

चमोली उत्तराखंड में सर्दियों में घूमने लायक महत्वपूर्ण जगहों में से एक है। खासकर भगवान शिव के मंदिर के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं। गोपेश्वर पर्यटन के दौरान चमोली जिले में आने वाले पर्यटक गढ़वाल हिमालय पर होने वाली ट्रेकिंग के लिए जाना पसंद करते हैं। ट्रेकिंग के दौरान प्रकृति प्रेमी यहाँ कि सुन्दर वादियों और खूबसूरत दृश्यों का लुत्फ़ उठाना नही भूलते हैं।

खिर्सू KHIRSU

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में पड़ने वाला छोटा सा गांव खिर्सू अपनी प्राकृतिक सुंदरता से पर्यटकों को खासा लुभाता है। खिर्सू उत्तराखंड के खूबसूरत और शांत पर्यटन स्थलों में से एक है। इस छोटे से गांव में बांज, देवदार, चीड़, बुरांश के पेड़ों बीच पक्षियों का कलरव सुनाई देता है। यहां से आप बर्फ से ढकी चोटियों की मनोरम श्रृंखला देख सकते हैं।

धनोल्टी DHANOLTI 

गढ़वाल हिमालय श्रृंखला की तलहटी में मौजूद धनोल्टी एक मनभावक हिल स्टेशन है। यह भारत की राष्ट्रीय राजधानी के करीब है और समुद्र तल से 2286 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां आप ऊंचे-ऊंचे हिमालय के खूबसूरत नजारों का भरपूर मजा ले सकते हैं। दिसंबर और जनवरी में बर्फबारी का मजा लेने के लिए एक बार आपको धनोल्टी भी जरूर जाना चाहिए।

रानीखेत RANIKHET 

स्थानीय दर्शनीय स्थलों की यात्रा से लेकर पैराग्लाइडिंग और आसपास के अद्भुत नज़ारों का आनंद लेने के लिए रानीखेत सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। कैंपिंग और ट्रेकिंग जैसी साहसिक गतिविधियों के लिए रानीखेत पसंदीदा जगहों में से एक है। झूला देवी मंदिर, भालू बांध और सेब का बगीचा यहां के सबसे प्रसिद्ध स्थान हैं।

नैनीताल NAINITAL 

नैनीताल झील शहर के रूप में जाना जाता है और प्रकृति से भरपूर है। सूर्य की किरणों के नीचे आराम से नैनी झील में नाव की सवारी का आनंद लेने के लिए इको केव गार्डन और नैनीताल चिड़ियाघर में जाने के लिए, पूरे परिवार के लिए घूमने के लिए बहुत सारे स्थान हैं। साहसिक खेलों के शौकीनों के लिए चीना पीक पसंदीदा जगहों में से एक है।

बिनसर BINSAR

अगर शहर के कोलाहल से ऊब गए हैं और सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं तो उत्तराखंड के बिनसर घूम आइए. बिनसर अनछुए प्राकृतिक वैभव और शांत परिवेश के लिए मशहूर है। यहां घने देवदार के जंगलों के बीच से हिमालय पर्वत श्रृंखला का मनोरम दृश्य दिखता है। यहां की घाटियां आपकी आंखों को सुकून देंगी। पैदल रास्ते, बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों और सुरम्य घाटियों के साथ, बिनसर एकांत और शांति चाहने वालों के लिए सबसे अच्छी जगह है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में देश की यात्रा विश्व की सबसे महत्‍वपूर्ण सफलताओं में...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में देश की यात्रा विश्व की...

देश के 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाएं अवश्य पूरी होंगी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश के 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाएं अवश्य पूरी होंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक...

कैंचीधाम में 15 जून को स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले वार्षिक मेला तैयारियों...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में कैंचीधाम (नैनीताल) में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाला...

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार

0
देहरादून: राजधानी देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का अभियान लगातार तेज हो रहा है। बुधवार को जीएमएस रोड और शिमला रोड पर...

मोदी युग-उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहर को मिली वैश्विक पहचान

0
देहरादून। पिछले 12 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड के धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों के विकास को अभूतपूर्व गति मिली...