32.6 C
Dehradun
Wednesday, June 10, 2026


spot_img

कांग्रेस के स्टार प्रचारक कल से उत्तराखंड में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

उत्तराखण्ड में गतिमान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के केन्द्रीय नेता एवं स्टार प्रचारक रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक एवं सचिन पायलट उत्तराखण्ड के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मीडिया प्रभारी श्री रणदीप ंिसह सुरजेवाला दिनांक 8 फरवरी को अल्मोड़ा में 1130 बजे पत्रकार वार्ता करने के उपरान्त जूड में पार्टी प्रत्याशी श्री मनोज तिवारी के पक्ष में पद यात्रा एवं डोर टू डोर प्रचार तथा काफोन में जनसभा को संबोधित करेंगे। दिनांक 9 फरवरी को हल्द्वानी में 1200 बजे पत्रकार वार्ता करने के उपरान्त पार्टी प्रत्याशी सुमित हृदयेश के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके उपरान्त सुरजेवाला दिनांक 10 फरवरी को कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में पार्टी प्रत्याशी  महेश शर्मा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट दिनांक 8 फरवरी को अपराह्रन 1200 बजे मंगलौर विधानसभा के टिकोला कलां तथा 1300 बजे झबरेडा विधानसभा के शेरपुर खेलमऊ में पार्टी प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने के उपरान्त अपरान्ह 1400 बजे झबरेडा विधानसभा के ढेलना में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात पायलट रूड़की विधानसभा प्रत्याशी यशपाल राणा के समर्थन में अपराह्र 1630 बजे गणेशपुर चैक रूड़की में जनसभा को संबोधित करेंगे।  राजीव महर्षि ने यह भी बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने आज हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के ऋषिकुल में पार्टी प्रत्याशी श्री सतपाल ब्रहमचारी के समर्थन में रोड़ शो करने के साथ ही विश्णु गार्डन क्षेत्र में डोर टू डोर प्रचार किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत का निर्यात 12 वर्षों में 468 अरब डॉलर से बढ़कर 863 अरब डॉलर...

0
नई दिल्ली। भारत का निर्यात पिछले 12 वर्षों में 468 अरब डॉलर से बढ़कर 863 अरब डॉलर हो गया है। राजस्‍थान के जयपुर में...

आईएनएसए ने ब्रिक्स विज्ञान अकादमियों के एआई फोरम की पहली बैठक आयोजित की

0
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी-आईएनएसए ने सतत विकास के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस-एआई पर ब्रिक्स विज्ञान अकादमियों के फोरम की पहली बैठक वर्चुअल माध्यम...

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट परीक्षा तैयारियों की...

0
नई दिल्ली। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर 21 जून को होने वाली...

मुख्य सचिव ने नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों को सभी आवश्यक कदम उठाए जाने के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। मुख्य सचिव ने 21...

कैंचीधाम मेले के लिए श्रद्धालुओं के लिए चलेगी विशेष शटल सेवा

0
हल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस मेले को लेकर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 15 जून...