23.8 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

CM धामी का हरीश रावत पर पलटवार, कहा- उनकी खुशी थोड़े दिनों की…!

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। इससे पहले ही जीत-हार को लेकर राजनीतिक दल बड़े- बड़े दावे कर रहे हैं। बीजेपी 60 प्लस सीट जीतने का दावा कर रही है तो कांग्रेस का दावा है कि वे कम से कम 48 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।

हरीश रावत के 48 सीट जीतने और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के दावे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तंज कसा है। धामी ने कहा कि कांग्रेस चुनाव नहीं जीतने जा रही है। राज्य में बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। धामी ने साथ ही हरदा पर निशाना साधते हुए कहा- हरीश रावत जी के बयान बार-बार बदलते रहते हैं, कभी कहते हैं कि मैं मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं और कभी कहते हैं कि दलित मुख्यमंत्री बनना चाहिए। उनकी खुशी थोड़े दिनों की है, इसमें कोई संशय नहीं है कि भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार आने वाली है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में राज्य की 70 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान हुआ था और चुनावी नतीजे 10 मार्च को आएंगे। उत्तराखंड का चुनावी इतिहास देखें तो राज्य में हर पांच साल में सत्त परिवर्तन की रवायत है। राज्य गठन के बाद से ही हर पांच साल में बीजेपी और कांग्रेस की सरकारें आती रही हैं, ऐसे में देखना रोचक होगा कि क्या इस बार उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन की रवायत कायम रहेगी और कांग्रेस की सरकार बनेगी या फिर इस बार ये रवायत टूट जाएगी और बीजेपी फिर से सत्ता में काबिज होगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...