23.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

उत्तराखंड आने वाले कृपया ध्यान दें, 28 फरवरी तक नया ट्रैफिक प्लान हुआ लागू

हरिद्वार : हरिद्वार जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां यातायात पुलिस ने आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए नया ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। बता दें कि हरिद्वार में 28 फरवरी तक बड़े वाहनों के आने पर रोक लगा दी गई है। पुलिस ने नया रुट प्लान जारी किया है।

आपको बता दें कि फाल्गुन कांवड़ यात्रा के चरम पर पहुंचने के चलते ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। कांवड़ मेले की समाप्ति तक हरिद्वार-नजीवाबाद हाईवे पर भारी वाहन सुबह 4 बजे से लेकर रात 12 बजे तक पूरी तरह से बैन रहेंगे। अगर किसी वाहन को नजीवाबाद की तरफ आना-जाना है तो वह वाया जगजीतपुर, लक्सर, मंडावली, बिजनौर से होते हुए जा सकेगा। इसी तरह रुड़की से देहरादून जाने वाले भी छुटमलपुर बाईपास, बिहारीगढ़ होते हुए जा सकेंगे।

सीओ यातायात राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 फरवरी तक के लिए यातायात प्लान लागू कर दिया गया है। शहर क्षेत्र में सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक भारी वाहन पूरी तरह से बंद रहेंगे। बताया कि रसियाबड़ से पैदल कांवड़ यात्री हाईवे क्रॉस करके नहर पटरी से होते हुए नजीबाबाद की तरफ रवाना होते हैं इसलिए यहां यातायात व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है। बताया कि 4.2 डायवर्जन-नजीबाबाद से आने वाले कांवड़ यात्रियों के वाहन नीलधारा पर्किंग में पार्क होंगे। यहां से कांवड़िए नमामि गंगे घाट, चंडीपुल, आनंद वन समाधि पार्किंग, दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग अंडर पास से होते हुए हरकी पैड़ी पहुंचेंगे।

नीलधारा पार्किंग से कांवड़ यात्रियों के वाहन हनुमान मंन्दिर से डायवर्ट कर चंडी चौकी होते हुए नजीबाबाद की तरफ रवाना होंगे। चंडी चौकी से कांवड़ियों के वाहन चंडीचौक की तरफ नहीं जा सकेंगे। उन्हें हनुमान मंदिर तिराहे से डायवर्ट कर नीलधारा पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...