28.7 C
Dehradun
Saturday, May 9, 2026


spot_img

चारधाम देवस्थानम प्रबंधन एक्ट निरस्त, अब पहले की तरह होगा यात्रा का आयोजन

देहरादून: चारधाम देवस्थानम प्रबंधन एक्ट निरस्त हो गया है। सरकार ने इसकों निरस्त करने हेतु विधेयक पारित किया था और उसे मंजूरी को राजभवन भेजा गया था। राजभवन में विधेयक पर मोहर लग गई है। सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। चारधाम देवस्थानम प्रबंधन एक्ट निरस्त हो जाने से अब पहले की तरह व्यवस्था लागू हो गई है। श्रद्धालूओं के लिए अब पहले की तरह चारधाम यात्रा की व्यवस्था तैयार की जाएगी।

बता दें कि 27 नवंबर 2019 को कैबिनेट ने उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रस्ताव को मंजूरी गई थी। इसके बाद दिसंबर 2019 विधेयक राजभवन भेजा गया। राजभवन से मंजूरी के बाद यह कानून बन गया था 25 फरवरी 2020 को इसकी अधिसूचना जारी कर बोर्ड का गठन किया गया।

इस व्यवस्था के लागू होने के बाद से चारधाम के पंडा पुरोहित नाराज हो गए थे और लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहा है। उनका कहना था कि सालों से चल रही व्यवस्था को बदलना पुरोहितों का अपमान है। चुनाव से पहले ये विरोध बढ़ रहा था और ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का फैसला किया। शीतकालीन सत्र में देवस्थानम प्रबंधन विधेयक प्रस्तुत कर इसे मंजूरी के लिए राजभवन भेजा था, जहां उसे मंजूरी मिल गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने एनआईए मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत गठित करने का...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने एनआईए मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत गठित करने का निर्देश दिया सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश दिया है कि...

भारत और सिंगापुर आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए सूचना साझा करने में तेजी...

0
नई दिल्ली। भारत और सिंगापुर ने रणनीतिक साझेदार के रूप में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए द्विपक्षीय सहयोग के महत्व पर बल दिया।...

भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा नीति वार्ता का 10वां संस्करण दिल्ली में हुआ आयोजित

0
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा नीति वार्ता का 10वां संस्करण  नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्रालय के...

भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता के दूसरे दौर का दिल्ली में समापन

0
नई दिल्ली।  भारत-कनाडा का संयुक्त वक्तव्य व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता-सीईपीए वार्ता के दूसरे दौर का समापन आज नई दिल्ली में हुआ। यह वार्ता दोनों...

सुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री

0
कोलकत्ता। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता सुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्‍यमंत्री होंगे। कोलकाता में आज उन्‍हें भाजपा विधायक दल का नेता...