27.2 C
Dehradun
Friday, August 21, 2026


spot_img

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, छात्रों से भरी स्कूल बस पेड़ से टकराई, एक की मौत

देहरादून: देहरादून से दर्दनाक हादसे की खबर मिली है। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाड़वाला में छात्र- छात्राओं से भरी एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक छात्रा के मौत की खबर है। जबकि एक अन्य छात्र गंभीर घायल हुआ है। घायल छात्र का जीवनगढ़ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बाड़वाला स्थिति एक निजी स्कूल की बस सुबह डाकपत्थर से बच्चों को लेकर जा रही थी। जलालिया पीर के पास बस अचानक पीपल के पेड़ से टकराई। इससे बच्चों में चीख पुकार मच गई। इस हादसे में 12 साल की छात्रा श्रृष्टि की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक अन्य छात्र नितेश नेगी गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका इलाज चल रहा है।

इस मामले में डाकपत्थर चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा और पीएम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

आयुक्त गढ़वाल ने सहसपुर में विशेष शिविरों का निरीक्षण कर एसआईआर कार्य की प्रगति...

0
देहरादून। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने आज विधानसभा सहसपुर क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत आयोजित सघन शिविरों एवं चयनित मतदेय...

रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंः CM, ग्राम्य विकास...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की बैठक आयोजित की गई।...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति पर सवाल उठाए

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति के कई पहलुओं पर सवाल उठाए है। इनमें पाठ्यपुस्तकों और शिक्षकों की...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में देश के...

सरकार ने 31 अक्टूबर तक 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने इस साल 31 अक्टूबर तक 10 लाख मीट्रिक टन तक कच्ची चीनी के शुल्क रहित आयात को इजाज़त दे दी...