24 C
Dehradun
Monday, July 27, 2026


spot_img

उत्तराखंड चुनाव: आज शाम को आयेंगे पहले एग्जिट पोल…

देहरादून: उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान हुआ था। वोटिंग पूरी हो जाने के बावजूद उत्तराखंड का एग्जिट पोल इसलिए नहीं जारी हो सका क्‍योंकि चार और राज्‍यों में भी चुनाव हैं। 7 मार्च यानी आज को उत्‍तर प्रदेश में आखिरी चरण की वोटिंग है। मतदान खत्‍म होने के थोड़ी देर बाद उत्तराखंड, यूपी, पंजाब, गोवा और मणिपुर के एग्जिट पोल आज आ जाएंगे।

वहीं BJP का चेहरा सीएम पुष्‍कर सिंह धामी हैं तो पूर्व सीएम हरीश रावत कांग्रेस के अगुवा हैं। AAP ने अजय कोठियाल को राज्‍य में नेतृत्‍व सौंपा है। उत्‍तराखंड चुनाव का नतीजा क्‍या होगा, इसका पता तो 10 मार्च 2022 को ही चलेगा। उसी दिन मतगणना के बाद निर्वाचन आयोग पांचों राज्‍यों के चुनाव नतीजे घोषित करेगा। लेकिन अब आज जारी होने वाले एग्जिट पोल के नतीजों के लिए सभी सियासी दलों के माथे पर शिकन है।

एग्जिट पोल कैसे तैयार करते है…

मतदान कर पोलिंग बूथ से निकल रहे वोटर्स से पूछकर कि उन्‍होंने किसको वोट दिया है, एग्जिट पोल तैयार किए जाते हैं। चूंकि वोटर्स से सवाल पोलिंग स्‍टेशन से बाहर निकलते वक्‍त होता है इसलिए ऐसे सर्वे Exit Poll कहलाते हैं।

एग्जिट पोल से क्‍या पता चलता है…

एग्जिट पोल के पीछे यह धारणा होती है कि फौरन वोट डालकर निकले वोटर के सच बताने की संभावना ज्‍यादा है। सभी जवाबों को एक जगह इकट्ठा करके चुनाव के नतीजों का अनुमान लगाया जाता है।

एग्जिट पोल/ओपिनियन पोल कौन कराता है…

वोटर्स को ध्‍यान रखने वाली सबसे जरूरी बात यह है कि कोई सरकारी एजेंसी एग्जिट पोल/ओपिनियन पोल नहीं कराती। आमतौर पर न्‍यूज मीडिया संस्‍थान और निजी सर्वे फर्म मिलकर एग्जिट पोल/ओपिनियन पोल कराते हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद के उच्च सदन में कार्य अधिक तेज तथा...

0
नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद का उच्च सदन अधिक तेज तथा कागज-मुक्त हो गया...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की परीक्षा सुधारों के लिए उच्चस्तरीय टास्क फोर्स के गठन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए प्रख्यात प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यबल के गठन की...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा-विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के निर्माण में देश के युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा...

पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर होगी: रक्षा...

0
नई दिल्ली।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोहराया कि पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल पाकिस्‍तान के अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर पर केंद्रित होगी। इसके...

‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला...

0
देहरादून। देश की सीमाओं पर बसे गांवों को विकास की मुख्यधारा में लाने और उनकी सामरिक व सांस्कृतिक महत्ता से नई पीढ़ी को रूबरू...