18.8 C
Dehradun
Saturday, April 4, 2026


spot_img

उत्तराखंड: पेश की मिसाल, MLA अरविंद पांडे ने छोड़ा सरकारी बंगला, कैबिनेट में नहीं मिली जगह

देहरादून: ऊधम सिंह नगर जिले की गदरपुर सीट से पांचवी बार के विधायक अरविंद पांडे मंत्रीमंडल में स्थान पाने से वंचित रह गए हैं। वह पिछली भाजपा सरकार में तेजतर्रार शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।

कल कैबिनेट में नाम ना आने के बाद आज सुबह अरविंद पांडे ने अपना आवास स्वयं ही खाली कर दिया उनसे मिलने उनके कई समर्थक सुबह से ही आवास पर पहुंच रहे थे। आवास छोड़ने से पहले अरविंद पांडे ने अपने स्टाफ के कर्मचारियों के साथ ब्रेकफास्ट किया। ब्रेकफास्ट करते समय कर्मचारी भावुक नजर आए। इस दौरान अरविंद पांडे की आंखे भी भर आई। वरना सामान्य तौर पर देखा जाता है कि कई नेता हारने अथवा किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर ना होने के बावजूद भी अपना सरकारी बंगला नहीं छोड़ते हैं। विधायक अरविंद पांडे के इस कदम की सभी तारीफ़ कर रहे है।

पांचवी बार विधायक चुनकर आने के बाद भी कैबिनेट में अरविंद पांडे मंत्री नहीं बनाया गया। पिछले सरकार में पांडे ने शिक्षा मंत्री और पंचायतराज मंत्री के रूप में काम किया। इस बार भी उम्मीद थी कि उनको कैबिनेट में स्थान मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

वही अरविंद पांडे ने कहा कि ये हाईकमान का निर्णय है और वो उसका स्वागत करते हैं। उन्होंने कैबिनेट के सभी मंत्रियों को भी शुभकामनाएं दी। अरविंद पांडे ने पहली बार राज्य में उस मिथक को तोड़ा, जिसमें अब तक यह रिकॉर्ड था कि कोई भी शिक्षा मंत्री दोबारा चुनाव नहीं जीत पाया है। उन्होंने कहा कि जो भी शिक्षा मंत्री बनेगा उसकी पूरी मदद करेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश के युवाओं की खेल प्रतिभा राष्ट्र के लिए अमूल्य सामाजिक पूंजी : राष्ट्रपति...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि आदिवासी समुदायों सहित देश के युवाओं की खेल प्रतिभा राष्ट्र के लिए अमूल्य सामाजिक पूंजी...

भारत में एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त: इंडियन ऑयल

0
नई दिल्ली।पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की आपूर्ति  पर्याप्त बनी हुई है। इंडियन ऑयल ने...

सरकार ने देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता का आश्वासन दिया

0
नई दिल्ली। सरकार ने आश्‍वस्‍त किया है कि वह देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास कर रही...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पंजीकरण पूरा किया

0
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पंजीकरण पूरा कर लिया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बिरला ने...

उप सेना प्रमुख ले.ज. राजीव घई ने सीएम से की भेंट

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर...