23.2 C
Dehradun
Saturday, April 18, 2026


spot_img

ब्यूरोक्रेसी में सीएम धामी की सर्जिकल स्ट्राइक, टॉप अफ़सरशाही में शुरू हुआ फेरबदल

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अफसरशाही की सर्जिकल स्ट्राइक शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले 48 घंटों में कई महकमे से जिसमें मुख्यमंत्री सचिवालय, शिक्षा विभाग समेत पुलिस महकमे के कई अफसरों की छुट्टी कर दी है। इतना ही नहीं जल्द शासन में नए बदलाव देखने को भी मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री धामी “विकल्प रहित संकल्प” के ध्येय वाक्य पर चलते हुए धामी सरकार 2 के नए कार्यकाल की शुरुआत कर रहे हैं।

उत्तराखंड के गठन के 22 साल पूरे हो चुके हैं प्रदेश में 4 पूर्णकालिक सरकारों का कार्यकाल रह चुका है यह बात किसी से छुपी नहीं है कि इस बार प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में दूसरी बार भाजपा लगातार सरकार में क़ाबिज़ हो गई है, ऐसे में सरकारी तंत्र में विकास का रोड़ा बने कई अफसरों की धीरे धीरे छुट्टी की जा रही है। जिसमें मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर शिक्षा विभाग एवं पुलिस महकमे के अधिकारी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार गठन के पहले सप्ताह में ही स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि प्रदेश हित में किसी भी अफसर की हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे में यहां मुख्यमंत्री ने जहां एक ओर अपने अपर प्रमुख निजी सचिव की छुट्टी कर उस पद पर नए अधिकारी को जिम्मेदारी दे दी है वहीं शिक्षा विभाग के निदेशक को भी बदल कर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दे दिया है। इसके अलावा पुलिस में पूर्व इंटेलिजेंस चीफ के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के तुरंत कुछ ही समय में रॉ में काम कर चुके काबिल इंटेलिजेंस ऑफिसर को आईजी इंटेलीजेंस की जिम्मेदारी सौंपकर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में दृढ़ इच्छाशक्ति वाली सरकार का साफ़ संकेत दे दिया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

चुनाव से पहले आयोग का बड़ा एक्शन, तमिलनाडु-पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ की नकदी-ड्रग्स...

0
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कहा कि जांच एजेंसियों ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और बंगाल में 865 करोड़ रुपये से अधिक...

लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन विधेयक पारित नहीं, पक्ष में 298 और विरोध में...

0
नई दिल्ली। संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 को लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण मंजूरी नहीं मिल सकी। विधेयक के पक्ष में...

तमिलनाडु के कोयंबटूर में वैन खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत, कई...

0
नई दिल्ली। तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में पहाड़ी सड़क पर जा रही एक वैन के लुढ़क जाने से दस लोगों की मौत हो गई...

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 में 55 हजार से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

0
नई दिल्ली। सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55 हजार से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है। यह स्टार्टअप इंडिया पहल के शुभारंभ...

31 आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के दायित्व बदले गए

0
देहरादून। राज्य शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के पांच, प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 25 और सचिवालय सेवा...