24.1 C
Dehradun
Saturday, August 8, 2026


spot_img

पूर्व CM निशंक ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से की मुलाकात

देहरादून: आज नई दिल्ली में पूर्व शिक्षा मंत्री भारत सरकार एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आज उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर डॉ निशंक ने प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित अपनी नवीनतम पुस्तकें “प्रकृति की गोद में मां की पाठशाला” एवं “हिमालय के आंचल में प्रकृति का स्पर्श” की प्रथम प्रति उपराष्ट्रपति को भेंट की। उपराष्ट्रपति महोदय ने पुस्तक की विषय-वस्तु पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ निशंक को निरंतर लेखकीय सक्रियता का आशीर्वाद भी दिया।

डॉ. निशंक ने स्याही ब्लू बुक्स और हिमालय विरासत न्यास द्वारा बिगत एक वर्ष से प्रति रविवार आयोजित हो रहे बेविनार “डॉ. निशंक का रचना संसार, पुस्तक वार्ता” के 29 मई को होने वाली 60 वीं कड़ी (हीरक शृंखला) के बृहद आयोजन में मुख्य अथिति के रूप में पधारने हेतु निमंत्रण भी दिया। एक वर्ष से लगातार डॉ.निशंक के साहित्य पर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में देश के अनेकों शिक्षाविद, कुलपति, प्रसिद्ध साहित्यकार, लेखक एवं आलोचक भाग लेते है। यह कार्यक्रम विश्व कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...

0
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....

आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...

भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई

0
नई दिल्ली।  भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...

संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...