23.2 C
Dehradun
Wednesday, April 29, 2026


spot_img

चारधाम यात्रियों की पहले होगी हेल्थ स्क्रीनिंग, फिर मिलेगी एंट्री

देहरादून: उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा के आगे बढ़ने के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को भी उसी क्रम में बढ़ाया जा रहा है। प्रतिदिन श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा के प्रवेश एवं पंजीकरण स्थल पर ही हैल्थ स्क्रीनिंग की सुविधा आरम्भ कर दी गयी है।

चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी देते हुए महानिदेशक डॉ० शैलजा भट्ट ने बताया कि अब ऋषिकेश आई०एस०बी०टी० रजिस्ट्रेशन स्थल पर यात्रियों की हैल्थ स्क्रीनिंग आरम्भ कर दी गयी है और यहां पर चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल स्टॉफ को हैल्थ स्क्रीनिंग के लिए तैनात कर दिया गया है। हैल्थ स्क्रीनिंग के उपरान्त जिन यात्रियों में किसी भी प्रकार की शारीरिक अस्वस्थता पायी जा रही है, उन्हें विश्राम करने अथवा स्वास्थ्य के अनुकूल होने के उपरान्त ही यात्रा पर जाने का परामर्श दिया जा रहा है।

डॉ० भट्ट के अनुसार अभी तक 650 यात्रियों की हैल्थ स्क्रीनिंग ऋषिकेश आई०एस०बी०टी० पर की जा चुकी है। इसी क्रम में यमनोत्री व गंगोत्री के यात्रा मार्ग पर भी क्रमशः दोबाटा एवं हिना में भी हैल्थ स्क्रीनिंग का कार्य किया जा रहा है, जबकि बद्रीनाथ धाम के यात्रियों के लिए हैल्थ स्क्रीनिंग शिविर पाण्डुकेश्वर में लगाया गया है।

स्वास्थ्य सुविधाओं को त्वरित एवं अधिक प्रभावी बनाए जाने के बारे में महानिदेशक डॉ० शैलजा भट्ट ने जानकारी दी कि आपातकालीन स्थितियों में हताहत / प्रभावित यात्रियों के लिए 24X7 हैली एम्बुलेंस की सुविधा रखी गयी है। यात्रा के आरम्भ होने से अभी तक केदारनाथ यात्रा के 11 यात्रियों को एयरलिफ्ट किया गया है, जिसमें चोट लगने के 05 मामलें शामिल है। उत्तरकाशी में गंगोत्री यमनोत्री धाम की यात्रा के दौरान गंभीर रूप से बीमार 12 मरीजों को मेडिकल टीम द्वारा आवश्यक चिकित्सा उपचार देकर बचाया गया।

यात्रियों को हैल्थ एडवाईजरी के माध्यम से अनुकूल स्वास्थ्य की परिस्थितियों में ही यात्रा जारी रखने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। हैल्थ एडवाईजरी को पर्यटन विभाग, स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य इकाईयों के अलावा यात्रा मार्गों पर होर्डिग्स के द्वारा भी जगह-जगह पर डिस्पले किया जा रहा हैं।

यात्रा मार्गों में मेडिकल रिलीफ पोस्ट पर चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल स्टॉफ द्वारा यात्रियों से अपने ऑक्सीजन स्तर की जांच कराने वहां पर 10 मिनट विश्राम करने के उपरान्त यात्रा शुरू करने, यात्रा के दौरान पानी पीते रहने और भूखे पेट न रहने के बारे में अपील की जा रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

जैव विविधता संरक्षण में स्थानीय समुदायों की भूमिका महत्वपूर्णः ओम बिरला

0
देहरादून। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नैनीताल में सतत विकास एवं पारिस्थितिक संतुलन सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारकों-सरकारी संस्थानों, पंचायती राज संस्थाओं, नगरीय...

कुमाऊं में भी खुलेगा वन विकास निगम का कार्यालय: CM

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड वन विकास निगम स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर, मुख्यमंत्री आवास में...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 16 करोड की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिनांक 05.08.2025 को यमुना नदी का जल स्तर में आंशिक अवरोध होने से ग्राम कुन्शाला मध्ये स्थान स्यानाचट्टी...

सर्वाेच्च न्यायालय ने आरटीई के तहत अनिवार्य दाखिले को बरकरार रखा

0
नई दिल्ली। सर्वाेच्च न्यायालय ने शिक्षा का अधिकार कानून के अंतर्गत, विद्यार्थियों के अनिवार्य दाखिले को राष्ट्रीय मिशन बताते हुए बरकरार रखा है। न्यायालय...

भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात निकाय चुनाव में भारी जीत दर्ज की

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में स्‍थानीय निकाय चुनाव में भारी जीत हासिल की है। उसने राज्‍य के सभी प्रमुख नगर-निगमों पर...