25.2 C
Dehradun
Thursday, September 10, 2026


spot_img

केदारनाथ धाम में जमकर बर्फ़बारी, यात्रा पर फ़िलहाल रोक

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम सहित हिमालयी क्षेत्रों में जहां जमकर बर्फबारी हो रही है. बर्फबारी के कारण धाम में पहुंच रहे यात्रियों को भारी ठंड और परेशानियाों का सामना करना पड़ रहा है. बर्फबारी और बारिश के कारण एक बार फिर से केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है.

जो यात्री मंगलवार सुबह केदारनाथ भेजे गए थे, उन्हे भी सुरक्षित ठिकानों पर रूकने की सलाह दी गई है. 23 और 24 मई को मौसम विभाग ने बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया था. 23 मई को जहां दिनभर बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा बंद रही. वहीं आज कुछ देर के लिये यात्रा खुलने के बाद बारिश होने पर फिर से यात्रा को बंद कर दिया गया है और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने की सलाह दी जा रही है.

केदारनाथ धाम सहित विभिन्न पड़ावों में हो रही बारिश के बाद तीर्थ पुरोहितों ने तीर्थयात्रियों से अपील की है. उन्होंने कहा कि धाम के साथ ही यात्रा पड़ावों में बारिश हो रही है. ऐसे में प्रशासन ने सुरक्षा के तौर पर यात्रा रोकी है.जब मौसम साफ होगा, तो प्रशासन श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम भेज देगा. श्रद्धालु जहां हैं, वहां पर सुरक्षित रहें और बारिश बंद होने के बाद ही यात्रा करें.

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए गौरीकुंड और सोनप्रयाग में केदारनाथ दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को सुबह साढ़े दस बजे के करीब अस्थाई रूप से रोक दिया गया है. उन्होंने बताया कि कल रोके गये यात्रियों को सुबह ही केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना किया गया. यात्रा मार्ग पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस प्रशासन तथा सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिये गये हैं.उन्होंने जानकारी दी कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार के भूस्खलन की कोई सूचना नहीं है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...