24.4 C
Dehradun
Tuesday, March 24, 2026


spot_img

अमरनाथ यात्रा में अब तक 16 की मौत, 40 लापता, सेना बचाव में लगी

अमरनाथ में बादल फटने की हुई घटना में अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस हादसे में 40 लोगों के लापता होने की सूचना है। वहीं राहत और बचाव कार्य जारी है। सेना के हेलिकॉप्टर राहत और बचाव कार्य में लगाए गए हैं।

आपको बता दें कि अमरनाथ गुफा के ऊपर शुक्रवार की शाम बादल फटा था। इसके बाद आयी बाढ़ में श्रद्धालुओं के कई टेंट बह गए। बताया जा रहा है कि जिस वक्त सैलाब आया उस वक्त बारिश हो रही थी और अधिकतर यात्री टेंटों में शरण लिए हुए थे। इसी दौरान बड़ी मात्रा में सैलाब आ गया। मार्ग पर दो लंगर भी इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में अब तक 16 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। 40 श्रद्धालु लापता बताए जा रहें हैं। उनकी तलाश जारी है। अमरनाथ हादसे में जान गंवाने वाले 16 लोगों में से पांच की पहचान हो चुकी है। इसमें तीन राजस्थान और दो दिल्ली के रहने वाले हैं।

वहीं इस हादसे में 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को एअरलिफ्ट किया गया है। उन्हें उपचार के लिए अलग-अलग जगहों पर पर पहुंचाया गया है। सेना और अन्य एजेंसियां रात से लगातार बचाव और राहत अभियान में लगी रहीं। फिलहाल यात्रा को रोक दिया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला

0
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में मंगलवार को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला...

110 सैनिकों को लेकर जा रहा कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश

0
नई दिल्ली। कोलंबिया में सेना का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 110 सैनिक सवार थे। यह विमान सैनिकों...

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन 30 सितंबर तक किए जा...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने कहा है कि सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन पूरे वर्ष खुले रहते हैं और इसके...

आरबीआई का मार्च बुलेटिन जारी, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अर्थव्यवस्था सुदृढ़

0
नई दिल्ली।  रिज़र्व बैंक ने अपना मार्च का बुलेटिन जारी किया है, जिसमें वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की समग्र मजबूती का उल्‍लेख...

पीएम मोदी ने कहा–पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत ने संबंध निर्माण और संकट...

0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच भारत ने संबंध निर्माण, निर्णय लेने और संकट...