15.6 C
Dehradun
Tuesday, March 3, 2026


spot_img

मानसून में अफसरों के मोबाइल फोन बंद हुए तो खैर नहीं

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय स्थित आपका परिचालन केंद्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश बरसात के कारण हुए नुकसान की जानकारी ली साथ ही सिरोबगड़ में निर्माणाधीन पुल के कारण हुई दुर्घटना की विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने आपदा कंट्रोल रूम में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बड़े एवं छोटे अधिकारियों के 24 घंटे में रोटेशन वाइज ड्यूटी लगाई जाए। विशेष रूप से नए अफ़सरों की ड्यूटी लगाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी अफ़सर अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ ना करें, अगर ऐसे मामला संज्ञान में आया तो सख़्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि सभी विभागाध्यक्षों की बैठक कर तैयारियों में की पुनः जानकारी ली जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि यदि आवश्यक हो हेलीकॉप्टर सेवा का भी उपयोग किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि संसाधनों के कोई कमी ना रहे और रेस्क्यू टीम अलर्ट पर रहे।

मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिए कि सभी जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर बरसात से हुए नुकसान की जानकारी प्राप्त कर ली जाए । यहां संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्र हैं वहां सेक्टर बनाकर मॉनिटरिंग की जाए। सभी मेडिकल कॉलेज, अस्पतालों, धर्मशालाओं को अलर्ट पर रखते हुए व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी जाए। साथ ही ब्लड बैंक में भी उपलब्धता को देख लिया जाए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ड्रैगन के सिस्टम फेल, भारत का सुदर्शन पास, वायु सेना खरीदेगी पांच नए एस-400...

0
नई दिल्ली:भारत अपनी हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए रूस से पांच नए S-400 स्क्वाड्रन खरीदेगा। वैश्विक स्तर पर चीनी वायु रक्षा प्रणालियों के...

पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की तनाव पर चर्चा; नेतन्याहू बोले- समर्थन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात पर जॉर्डन, बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से फोन पर बातचीत...

सरकार ने पेश की नई ईवी ड्राइव टेक्नोलॉजी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा

0
नई दिल्ली: सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी पेश की है, जिसका मकसद ईवी के जरूरी पार्ट्स की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना...

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा-असली हमले अभी बाकी

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी पलटवार...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को उत्तराखंड आएंगे, हरिद्वार में अर्धकुंभ की...

0
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी सात मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...