28 C
Dehradun
Friday, July 3, 2026


spot_img

देश की 20 हज़ार से अधिक युवतियां रखती हैं नेवी में अग्निवीर बनने की चाह

भारतीय नौसेना में 10+2 स्तर पर अग्निवीर बनने के लिए 20,449 महिलाओं ने आवेदन किया है। इसके अलावा 2,82,879 पुरुषों के भी आवेदन मिले हैं। यानी नौसेना को अग्निपथ योजना के तहत एक हफ्ते में तीन लाख से ज्यादा आवेदन मिले हैं। भारतीय नौसेना में कक्षा 10वीं स्तर पर अग्निवीर के लिए पंजीकरण 25 जुलाई को खुलेगा। वर्तमान भर्ती चक्र में 3,000 रिक्तियां हैं।

तीन लाख से अधिक युवाओं ने किया आवेदन

नौसेना ने 12वीं पास युवाओं के लिए 15 जुलाई को आवेदन की शुरुआत की थी जो 24 जुलाई तक जारी रहेंगे। पहले हफ्ते में भारतीय नौसेना में अग्निवीर बनने के लिए 3,03,328 युवाओं ने आवेदन किया जिनमें 20,449 महिलाएं भी शामिल हैं। अग्निवीर के रूप में भर्ती होने के बाद महिलाओं को अलग-अलग वॉरशिप्स में तैनात किया जाएगा। पहले चरण में भारतीय नौसेना 3000 अग्निवीरों को भर्ती करेगी जिन्हें प्रशिक्षण देने के बाद भारतीय नौसेना के अलग-अलग लोकेशन पर तैनात किया जाएगा।

अब 10वीं स्तर पर अग्निवीर के लिए पंजीकरण होगा शुरू

10वीं पास युवाओं के लिए भारतीय नौसेना 25 जुलाई से आवेदन की शुरुआत करेगी। अग्निपथ योजना को लेकर जहां एक तरफ रक्षा मंत्रालय ने अपनी तैयारी पूरी कर रखी है और भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। दूसरी तरफ संसद में विपक्षी दल बार-बार सरकार को इस योजना के तहत घेरने की कोशिश में लगे हैं। हाल ही में इस योजना में आवेदन को लेकर जारी हुए फॉर्मेट में जातीय प्रमाण पत्र मांगे जाने के सवाल पर भी विपक्ष ने हंगामा किया था बाद में रक्षा मंत्रालय ने स्पष्टीकरण दिया कि यह प्रक्रिया हमेशा से चली आ रही है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

रिकॉर्ड संख्या में युवाओं ने किया आवेदन

भारतीय नौसेना से पहले भारतीय वायु सेना ने भी अग्निपथ योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया खोली थी जिसमें रिकॉर्ड संख्या में युवाओं ने आवेदन किया। अग्निपथ योजना के लिए भारतीय वायु सेना में कुल मिलाकर साढ़े सात लाख आवेदन आए जो अब तक के किसी भी भर्ती प्रक्रिया में सबसे ज्यादा हैं। भारतीय सशस्त्र सेनाओं में भर्ती प्रक्रिया को लेकर अब तक के सबसे बड़े बदलाव अग्निपथ योजना को देश के युवाओं का जोरदार समर्थन मिल रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फ्रांस में निवेश और बैंकिंग सहयोग पर की चर्चा

0
नई दिल्ली। फ्रासं के दौरे पर गई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज पेरिस में बीएनपी पारिबास समूह के कॉर्पोरेट और संस्थागत बैंकिंग के...

भारत और जापान ने रणनीतिक तेल भण्‍डार बढाने और समुद्री परिवहन सुगम बनाने के...

0
नई दिल्ली। भारत और जापान ने एशिया में रणनीतिक तेल भण्‍डार को बढाने और समुद्री परिवहन सुगम बनाने के लिए ऊर्जा साझेदारी की घोषणा...

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के तीन युद्धपोत सिंगापुर पहुंचे

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के जहाज उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति कल सिंगापुर के चांगी नौसेना अड्डे पर पहुंचे। रक्षा मंत्रालय ने...

भारत के विकास की गति और जापान की विशेषज्ञता के साथ मिलने पर पूरी...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत-जापान संबंध बहुत विशेष हैं और आर्थिक साझेदारी की सफलता के कई शानदार उदाहरण मौजूद...

यूजेवीएन निदेशक मंडल की बैठक आयोजित, वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी, प्रमुख...

0
देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन एवं अध्यक्ष यूजेवीएन लिमिटेड आनंदवर्धन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्रबंध निदेशक...