देहरादून। उत्तराखंड में जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2025-26 में जल गुणवत्ता परीक्षण का लक्ष्य शत-प्रतिशत प्राप्त कर लिया गया है ग्रामीण पेयजल योजना की संरचना एवं रखरखाव नीति में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सुझाव को सम्मिलित करते हुए विस्तृत नीति बनाई गई है। उक्त बात प्रदेश के सिंचाई एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली स्थित डॉ. सी. सुब्रमणियम कन्वेंशन सेंटर, जल शक्ति मंत्रालय में मंगलवार को ग्रामीण पेयजल सेवाओं के सतत संचालन एवं रखरखाव पर मंत्री स्तरीय नीतिगत संवाद कार्यशाला में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन को 2047 तक विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण साकार करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य के प्रत्येक विकास खंड में योजनाओं का सोशल ऑडिट कराया जा रहा है। योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव का कार्य स्वयं सहायता समूह से कराए जाने हेतु संचालन एवं रखरखाव नीति में सम्मिलित किया गया है।
सिंचाई एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि भारत सरकार द्वारा की गई अपेक्षा के अनुसार राज्य द्वारा 65þ योजनाओं की सुजलाम आईडी बनाने का कार्य पूर्ण करने के साथ-साथ 5071 हर घर जल पंचायत के सापेक्ष 25 पंचायत में जल सेवा आकलन कराया जा चुका है जबकि शेष पंचायत में शीघ्र ही कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
श्री महाराज ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से अनुरोध किया कि लगभग 7800 ग्राम पंचायत में नल जल मित्र रखे जाने हैं। जिनमें 6800 नल जल मित्रों का चयन कर लिया गया है जिनको 42 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाना है। उन्होंने बताया कि परीक्षण के लिए नल जल मित्र इच्छुक नहीं हो पा रहे हैं क्योंकि वह अपने रोजगार को छोड़कर 42 दिन का समय नहीं दे पा रहे हैं इसलिए मेरा अनुरोध है कि इन्हें मनरेगा की भांति प्रशिक्षण पर 42 की दिहाड़ी दे दी जाये जिससे आसानी से उनका प्रशिक्षण हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार पर लगभग 1500 करोड़ की देनदारी शेष है एवं 1096 योजनाओं का कार्य धीमी गति से चल रहा है इसलिए कार्य को गति प्रदान करने हेतु आवश्यक धनराशि मुक्ति की जाए। कार्यशाला में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील, केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना सहित समस्त राज्यों के उप मुख्यमंत्री एवं राज्यों के मंत्री उपस्थित थे।
ग्रामीण पेयजल सेवाओं के सतत संचालन एवं रखरखाव पर मंत्री स्तरीय नीतिगत संवाद कार्यशाला आयोजित
Latest Articles
भूमि प्रबंधन एवं सुधारों के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए: मुख्य सचिव
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में सचिव समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान राज्य में भूमि संसाधनों...
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में तीन निर्माणाधीन भवन सील
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया।...
लम्बित वादों की समीक्षा बैठक: मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के...
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में आगामी अगस्त में सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली विशेष लोक...
विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के दूसरे चरण का समापन, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर एवं मणिपुर के...
देहरादून। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत उत्तरकाशी द्वारा आयोजित 7-दिवसीय विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का भव्य समापन हो...
मुख्यमंत्री ने कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेशभर के सभी अस्पतालों, कोचिंग...

















