14.2 C
Dehradun
Sunday, November 29, 2026


spot_img

गोवा से फरार ‘सेक्सटॉर्शन’ रैकेट गैंग का सरगना एसटीएफ उत्तराखण्ड ने दून से किया गिरफ्तार

देहरादून: अन्य राज्यों के शातिर अपराधियों की उत्तराखंड में सुरक्षित शरणस्थली न बनने देने के लिए उत्तराखण्ड एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे एसटीएफ द्वारा अपनी कार्यवाही लगातार जारी रखे हुए है।
इसी क्रम में उत्तराखण्ड एसटीएफ को गोवा राज्य के नार्थ गोवा जनपद के मापुसा पुलिस स्टेशन में पंजीकृृत मु0अ0स0-36/2024-धारा-342,170,323,560 (2), 389,120B, 34 भा0द0वि0 में फरार अभियुक्त सलमान खान पुत्र जमशेद खान निवासी 210 महबूब कॉलोनी माजरा थाना पटेल नगर जनपद देहरादून को दिनांक 23.05.2026 को थाना नहेरु कालोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। यह उक्त मुकदमे से संबंधित गैंग का हिस्सा है जिस पर आरोप है कि वह अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर खुद को दिल्ली नारकोटिक ब्यूरो का ऑफिसर बताकर मापुसा नार्थ गोवा में मुंबई के एक बिजनेसमैन से करोड़ों रुपये की उगाही में शामिल था जो घटना के बाद से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पूर्व में भी गोवा पुलिस द्वारा इसके घर पर दबी दी गई थी लेकिन अभियुक्त घर से गोवा पुलिस को चकमा देकर भाग गया था ।

पुछताछ – अभियुक्त से पूछताछ करने पर पाया कि अभियुक्त अपने परिचित इमाद निवासी बेहद सहारनपुर के साथ अगस्त 2023 में कालका दिल्ली निवासी निवेदिता शर्मा से उसके घर पर मिला जहां पर मो.आयान ,मोहम्मद वसीद, फैजान फरजान, यासर, राज चौधरी तथा हरिद्वार निवासी भुवन अरोड़ा से अभियुक्त की मुलाकात हुई अभियुक्त गणों द्वारा मिलकर एक ‘सेक्सटॉर्शन’ रैकेट गैंग बनाया यह गैंग इस रैकेट के तहत लड़कियों का इस्तेमाल करके अमीर बिजनेसमैन को टारगेट करता था। और उन अमीर लोगों से अश्लील काम करवाते थे और अमीर बिजनेसमैन लोगों की रेप्युटेशन खराब करने की धमकी देकर खुद को दिल्ली में नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारी होने का दावा करके उनको बंधक बनाकर,धमका व मारपीट कर उनसे मोटे पैसे ऐंठते थे।

घटना का विवरण —
अभियुक्त गण द्वारा योजना बनाकर अभियुक्त निवेदिता शर्मा के माध्यम से वादी मुंबई निवासी कारोबारी को अपने जाल में फसा लिया। और नार्थ गोवा में विला हाउस फॉरेस्ट कुचेलिया मापुसा को किराये में लेकर उसमे वीडियो कैमरे फिट कर योजना के तहत वादी बिजनेसमैन को मिलने हेतु बुलाकर उक्त महिला निवेदिता शर्मा उसके साथ उक्त विला में रुक गयी रात्रि में साथी अभियुक्त गणों द्वारा योजना के तहत उक्त विल में घुस कर खुद को दिल्ली नारकोटिक ब्यूरो की टीम बताते हुए अपने फर्जी दिल्ली नारकोटिक ब्यूरो के आय कार्ड दिखाकर वादी का अश्लील विडिओ बनाकर उसे बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करते हुए करोडो रुपए ऐंठने लिए।
कार्यवाही —
पीड़ित / वादी के द्वारा पुलिस के पास शिकायत करने के बाद, दो संदिग्धों, निवेदिता शर्मा निवासी कालका दिल्ली और भुवन अरोड़ा निवासी हरिद्वार को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया गया था इसी क्रम में इस गैंग के अन्य सदस्यों को भी गोवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। उक्त गैंग का सरगना अभियुक्त सलमान खान घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था गोवा पुलिस द्वारा पूर्व में भी अभियुक्त सलमान खान के घर पर दबिश दी थी अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर भाग गया था । गोवा पुलिस द्वारा एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क किया एसटीएफ देहरादून द्वारा सटीक सूचना के आधार पर अभियुक्त सलमान खान को दिनांक 23/05/1014 को थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु गोवा पुलिस के सुपुर्द किया गया।अभियुक्त गणों द्वारा इस प्रकार की अन्य राज्यों में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी की जा रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने...

झांसी से गिरधारी लाल साहू और बरेली से भतीजा सतेंद्र राठौर गिरफ्तार

0
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी...

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...